फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP attacks at Modi for nomnating CM for Swachh Bharat Abhiyan.

अखिलेश को नॉमिनेट करने पर सपा का तगड़ा हमला!

Sat, 08 Nov 2014 11:55 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Nov 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
SP attacks at Modi for nomnating CM for Swachh Bharat Abhiyan.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सफाई के लिए यूपी के नवरत्नों में शामिल करने की प्रधानमंत्री की घोषणा पर समाजवादी पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी में पहले से सफाई अभियान चल रहा है।

विज्ञापन


स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने के नाते अखिलेश यादव ने ‘क्लीन एंड ग्रीन’ का नारा दिया था। इसे अमली जामा पहनाया जा रहा है।

चौधरी ने कहा कि साफ-सफाई और हरियाली के नारे को अमली जामा पहनाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक तरफ राजनीति में शुचिता पर बल दिय, वहीं प्रशासन से लेकर गांव-शहरों तक के कायाकल्प की योजनाओं पर भी काम शुरू किया। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने लाखों हरे पेड़ कटवाकर पर्यावरण को सर्वाधिक क्षति पहुंचाई थी।
विज्ञापन


सपा सरकार बनने पर सीएम अखिलेश यादव ने सबसे पहले वृक्षारोपण और हरियाली बचाने की योजनाओं पर बल दिया। शिक्षण संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों के सहयोग से पर्यावरणीय जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह किया उपलब्धियों का वर्णन

SP attacks at Modi for nomnating CM for Swachh Bharat Abhiyan.

सपा प्रवक्ता के अनुसार, इतना ही नहीं हरे व फलदार पेड़ लगाने की योजना को देने के लिए वर्ष 2012-13 में 1102 हेक्टेयर, वर्ष 2013-14 में 2951 हेक्टेयर में पौधे लगाए गए। वर्ष 2014-15 के लिए 3,105 हेक्टेयर में वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।

इटावा में एक हजार एकड़ में फिशर फॉरेस्ट स्थापित हुआ और बुंदेलखंड के बबीना कैंट में हजार एकड़ में वृक्षारोपण हुआ है। तो नदियों में मल उत्प्रवाह को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से पिछले साल कुंभ मेला में श्रद्धालुओं व स्नान करने वालों को प्रयाग में निर्मल जल निरंतर उपलब्ध रहा।

गंगा के साथ छोटी नदियों को भी प्रदूषण मुक्त करने के लिए यमुना नदी, वाराणसी में वरुणा और लखनऊ में गोमती नदी पर काम चल रहा है। गंगा में डाल्फिन की संख्या 600 से बढ़कर 671 हो गई है। मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते लोहिया पार्क का निर्माण कराया तो अखिलेश यादव ने 400 एकड़ में जनेश्वर मिश्र पार्क बनवाया है।

प्रदूषण से बचाव और जन स्वास्थ्य की दृष्टि से साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया है। इटावा में तीन हजार एकड़ में लायन सफारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed