फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP and RLD alliance declares two more candidates in Uttar Pradesh.

UP Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन ने घोषित किए दो और उम्मीदवार, छपरौली और बड़ौत के प्रत्याशी घोषित

Mon, 17 Jan 2022 12:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Jan 2022 12:53 PM IST
सार

सपा-रालोद गठबंधन ने छपरौली और बड़ौत से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दोनों ही उम्मीदवार रालोद के हैं।

विज्ञापन
SP and RLD alliance declares two more candidates in Uttar Pradesh.
जयंत चौधरी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा-रालोद गठबंधन ने सोमवार को दो और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। छपरौली से वीरपाल राठी और बड़ौत से जयवीर सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया गया है। गठबंधन ने अब तक 37 प्रत्याशियों की सूची जारी की है जिसमें से 27 उम्मीदवार रालोद के हैं।

विज्ञापन


इन दोनों सीटों पर चल रही थी सबसे ज्यादा खींचतान
बड़ौत और छपरौली के प्रत्याशियों को लेकर चल रही सपा-रालोद गठबंधन में खींचतान चल रही थी। जिस पर चौधरी जयंत सिंह ने सभी दावेदारों को दिल्ली अपने आवास पर बुलाया और उनके साथ काफी देर तक बातचीत की। कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता परिवार की तरह है। इसलिए रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी को सभी को मिलकर चुनाव लड़ाना है।
विज्ञापन


रालोद-सपा गठबंधन के अधिकतर प्रत्याशी घोषित हो चुके है, लेकिन छपरौली व बड़ौत सीट के प्रत्याशी को लेकर खींचतान चल रही थी। इन दोनों सीटों पर टिकट के सबसे अधिक दावेदार है। इसके साथ ही छपरौली सीट पर बाहरी प्रत्याशी को उतारने की चर्चाएं भी शुरू हुई तो लोगों ने शनिवार को कई जगह इस पर विरोध भी जताया। चौधरी जयंत सिंह के पास तक इसकी जानकारी पहुंची तो उन्होंने बड़ौत और छपरौली सीट से टिकट के सभी दावेदारों की नाराजगी दूर करने को भावनात्मक दांव चला और उनको दिल्ली अपने आवास पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed