फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP and Congress are weakening the country's civilization and global reputation.SP and Congress are weakening the country's civilization and global reputation.

Lucknow News: सपा व कांग्रेस देश की सभ्यता और वैश्विक प्रतिष्ठा को कर रहीं कमजोर

Sat, 21 Mar 2026 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
SP and Congress are weakening the country's civilization and global reputation.SP and Congress are weakening the country's civilization and global reputation.
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दल ऐसे नैरेटिव को बढ़ावा दे रहे हैं जो भारत की सभ्यता, संस्कृति और वैश्विक प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने अखिलेश यादव के गंगा की पवित्रता पर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह करोड़ों सनातनियों की आस्था का अपमान है। वहीं, राहुल गांधी द्वारा विदेशी संस्था यूएससीआईआरएफ की पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट का हवाला देने पर उन्होंने कहा कि विदेशी मंचों से भारत की छवि धूमिल करना निंदनीय है।
विज्ञापन

विधायक ने तर्क दिया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 से 30 अल्पसंख्यकों को विश्व में सबसे मजबूत सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करते हैं। उन्होंने जनसंख्या के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 1951 में मुस्लिम जनसंख्या 9.8% थी, जो 2011 में बढ़कर 14.2% हो गई। भारत में 20 करोड़ से अधिक मुस्लिम आबादी है, जो विश्व में दूसरी सबसे बड़ी है। यह दर्शाता है कि यहां सभी समुदाय सुरक्षित और सशक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में हेट क्राइम, फ्रांस में धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध और चीन के कठोर नियंत्रण का उदाहरण देते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि इनके विपरीत भारत में अल्पसंख्यकों के लिए विशेष छात्रवृत्तियां और कल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस का विरोध केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि भारत की संवैधानिक पहचान को कमजोर करने की एक साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed