फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP and Congress alliance will expand in three states.

लोकसभा चुनाव: तीन राज्यों में होगा सपा-कांग्रेस के गठबंधन का विस्तार, एमपी व उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे

Thu, 22 Feb 2024 12:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 22 Feb 2024 12:44 AM IST
सार

सपा कांग्रेस गठबंधन का यूपी में सीटों पर बंटवारा हो गया है। सपा मध्य प्रदेश में एक सीट पर चुनाव लड़ेगी जिस पर कांग्रेस उसे समर्थन देगी। वहीं, उत्तराखंड में भी दोनों एक दूसरे को सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
SP and Congress alliance will expand in three states.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंडिया के बैनर तले सपा और कांग्रेस के गठबंधन का विस्तार तीन राज्यों में होगा। यूपी में कांग्रेस को 17 लोकसभा सीटें मिली हैं, वहीं मध्य प्रदेश में सपा एक सीट पर लड़ेगी। इससे एमपी के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों में पैदा हुई खटास कम होगी। सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड में भी कांग्रेस प्रत्याशियों को सपा समर्थन देगी।

विज्ञापन


प्रियंका के दखल के बाद हुई औपचारिक घोषणा
सूत्रों के मुताबिक, सपा नेतृत्व ने सोमवार को कांग्रेस हाईकमान को संदेश भिजवा दिया कि वह 17 सीटों पर शीघ्र अपनी स्थिति स्पष्ट करे। मंगलवार शाम तक जवाब नहीं आया तो वाराणसी सीट पर सपा ने अपना उम्मीदवार भी उतार दिया। इस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दखल दिया। फिर बुधवार सुबह दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच फोन से वार्ता हुई। इसके बाद गठबंधन की औपचारिक घोषणा का फैसला किया गया।
विज्ञापन


अखिलेश ने दी गठबंधन के लिए बधाई
अखिलेश यादव ने कांग्रेस और सपा के बीच सीटों का बंटवारा तय होने पर एक्स पर कहा कि सौहार्दपूर्ण गठबंधन की सबको बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का संविधान बचाने के लिए, ⁠लोहिया के संख्यानुपातिक हिस्सेदारी के सिद्धांत को अमल में लाने के लिए, समाजवादी मूल्यों को सक्रिय करके बराबरी लाने और 90 प्रतिशत पीडीए को उनका हक दिलवाने के लिए सभी एक हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed