यूपी को सांप्रदायिकता की आग में झोंक रही सपा-भाजपा: कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में हुए मामूली विवाद को लेकर दो समुदायों में जिस प्रकार दंगा भड़काने का प्रयास किया गया उससे साफ है कि भाजपा और सपा चुनाव करीब देख एक बार फिर प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने शनिवार को कहा, सहारनपुर में कार की साइड लगने तथा बागपत में सिर्फ पांच रुपये के विवाद जैसी छोटी घटना को कुछ सांप्रदायिक ताकतों ने तूल दे दिया।
यह सब माहौल को खराब करने के इरादे से किया जा रहा है। कांग्रेस मांग करती है कि राज्य सरकार विघटनकारी शक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।