फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sony, Creators, Kalpana Foundation, Cal Blue, Cal Grey and Sports College emerged victorious

Lucknow News: सोनी, क्रिएटर्स, कल्पना फाउंडेशन, सीएएल ब्ल्यू, सीएएल ग्रे और स्पोर्ट्स कॉलेज विजयी

Thu, 21 May 2026 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sony, Creators, Kalpana Foundation, Cal Blue, Cal Grey and Sports College emerged victorious
लखनऊ। अंडर-19 जसबीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट लीग के तहत अंतर्गत सोनी क्लब, द क्रिएटर्स क्लब, कल्पना फाउंडेशन, सीएएल ब्ल्यू, सीएएल ग्रे और स्पोर्ट्स कॉलेज ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मैच में सोनी क्लब ने स्टैंडर्ड क्लब को 46 रन से पराजित किया। सोनी क्लब के 114 रन के जवाब में स्टैंडर्ड क्लब का पुलिंदा 19वें ओवर में 68 रन पर बंध गया। विजेता टीम से उत्कर्ष सिंह ने 38 रन बनाए, जबकि सूरज यादव ने 33 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में द क्रिएटर्स क्लब ने केवाई स्पोर्ट्स क्लब को सात विकेट से हराया। केवी स्पोर्ट्स क्लब के 147 रन के जवाब में द क्रिएटर्स क्लब की टीम 16.1 ओवर में 72 रन पर लुढ़क गई। विजेता टीम से प्रत्यूष सोमवंशी ने 79 रन की पारी खेली, जबकि राहुल गाैड़ ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ने सीएएल टेल को 115 रन से मात दी। कल्पना फाउंडेशन के 226 रन के जवाब में सीएएल टेल की टीम 10.1 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। विजेता टीम से सलामी बल्लेबाज सम्यक त्रिपाठी ने 111 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली, जबकि अभय राज सिंह ने छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

लीग के चौथे मुकाबले में सीएएल ब्ल्यू ने केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स क्लब को 90 रन से शिकस्त दी। सीएएल ब्ल्यू के 247 रन के जवाब में केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स क्लब की टीम 29.2 ओवर में 157 रन पर लुढ़क गई। विजेता टीम से प्रांजल ने 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि आदर्श ने तीन और समर्थ ने दो विकेट चटकाए।

पांचवें मुकाबले में सीएएल ग्रे ने सीएएल ब्राउन को दो विकेट से हराया। सीएएल ब्राउन के 210 रन के लक्ष्य को सीएएल ग्रे ने 23.3 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। विजेता टीम से सूर्यांश राय ने 108 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि विकास रावत ने सात बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।


लीग के छठे मुकाबले में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने कुहू स्पोर्ट्स क्लब को 116 रन से पराजित किया। स्पोर्ट्स कॉलेज के 265 रन के जवाब में कुहू स्पोर्ट्स की टीम 32.3 ओवर में 149 रन पर आउट हो गई। हर्ष यादव ने 96 रन की तूफानी पारी खेलने के अलावा दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed