फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sonia two day raebareily visit starts today

सोनिया आज से दो दिन के रायबरेली दौरे पर

Mon, 24 Feb 2014 09:10 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Feb 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
sonia two day raebareily visit starts today

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को रायबरेली पहुंच रही हैं।

विज्ञापन


वे यहां पूर्व विधायकों, पीसीसी सदस्यों के साथ ही जिला व शहर कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। वे यहां पर कई स्थानों का औचक निरीक्षण कर अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगी।

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि सोनिया गांधी गांधी सोमवार को लखनऊ आएंगी। यहां से सीधे रायबरेली जाएंगी।
विज्ञापन


वे 24 फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक भूयेमऊ गेस्ट हाउस में अपने संसदीय क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगी।

सोनिया गांधी कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही चर्चा करेंगी। लोकसभा चुनाव आने वाले हैं ऐसे में विपक्षी दल खासतौर पर आम आदमी पार्टी रायबरेली व अमेठी को टारगेट बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर विकास के कोई भी काम न होने के आरोप लगे हैं। सोनिया गांधी यहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को विपक्षियों के आरोपों का जवाब देने के लिए तैयार भी करेंगी।


इसलिए वे कांग्रेस के पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, शहर व कांग्रेस के नेताओं के अलावा फंटल संगठनों के साथ बैठक कर रही हैं।

सोनिया गांधी अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 25 फरवरी को सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच भूयेमऊ गेस्ट हाउस में ही आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी।

इसके बाद दोपहर में उनके औचक निरीक्षण का कार्यक्रम है। वे निरीक्षण में विकास कार्यों की हकीकत पता करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed