फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sonia's letter to Rae Bareli: 'Take care of the family', what is the meaning of this, will Rahul take care of

सोनिया का रायबरेली को पत्र: 'परिवार को संभाल लेना', आखिर क्या हैं इस बात के मायने, क्या राहुल संभालेंगे विरासत

Fri, 16 Feb 2024 07:01 AM IST
रोहित मिश्र चन्द्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चन्द्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 16 Feb 2024 07:01 AM IST
सार

Sonia's letter to Rae Bareli:राज्यसभा में नामांकन के बाद सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों को भावुक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने परिवार को संभाल लेने की अपील की है। 

विज्ञापन
Sonia's letter to Rae Bareli: 'Take care of the family', what is the meaning of this, will Rahul take care of
रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा यह अभी रहस्य है। - फोटो : file photo

विस्तार

 राज्यसभा में नामांकन के बाद सोनिया गांधी रायबरेली से रिश्ते की दुहाई दे रही है। उनकी इस भावुक अपील के सियासी मायने हैं। परिवार को पहले की तरह संभावने की दुहाई देकर उन्होंने संदेश दिया है कि रायबरेली से गांधी परिवार के तार जुड़े रहेंगे। ऐसे में परिवार के सदस्य का लोकसभा उम्मीदवार बनना तय है। इसमें राहुल गांधी के बजाय प्रियंका गांधी की प्रबल संभावना हैं। हालांकि परिवार को संभाल लेने की बात में इस बात का इशारा भी हो सकता है कि अमेठी से मिली हार के बाद राहुल गांधी को रायबरेली में शिफ्ट किया जाए। 

विज्ञापन


कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र में गांधी परिवार और रायबरेली के संबंधों की जड़ों को न सिर्फ गहरा बताया है बल्कि रायबरेली के बिना अपने परिवार को अधूरा बताया है। वह अपने संसदीय क्षेत्र में भले ही कुछ दिन से सक्रिय नहीं थीं, लेकिन रायबरेली को अपनी ससुराल से सौभाग्य की तरह मिलने की बात करके भावनात्मक लगाव को भी उजागर किया है। 
विज्ञापन


इसे सियासी तौर पर देखा जाए तो वह रायबरेली की जनता से पहले की तरह ही समर्थन की ख्वाहिशमंद हैं। क्योंकि फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी और फिर खुद को मिले समर्थन के साथ ही उन्होंने भविष्य में परिवार को संभालने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अपील भी इशारा कर रही है कि रायबरेली संसदीय क्षेत्र से गांधी परिवार जुड़ा रहना चाहता है। गांधी परिवार की हर गतिविधियों पर नजर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना कहते हैं कि सोनिया गांधी के पत्र में रायबरेली की जनता से पीढ़ीगत प्यार, लगाव और भविष्य की ख्वाहिश भी छुपी हुई है। किसी कारणवश प्रियंका या राहुल उम्मीदवार नहीं बनते हैं तो यहां से गांधी परिवार के किचन कैबिनेट का व्यक्ति ही मैदान में उतरेगा। हालांकि ऐसी नौबत आने की संभावना न के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed