फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sonia gandhi and priyanka gandhi in raebareli

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचीं सोनिया गांधी, प्रियंका भी मौजूद

Wed, 12 Jun 2019 10:53 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jun 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
sonia gandhi and priyanka gandhi in raebareli
रायबरेली पहुंची कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी। - फोटो : amar ujala
रायबरेली से सांसद व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच चुकी हैं। उनके साथ महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से होते हुए सोनिया और प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची। जहां वह पांचवीं बार चुनाव जीतने पर सोनिया-प्रियंका न सिर्फ जिले की जनता, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताएंगी, बल्कि संगठन की नब्ज टटोलेंगी। साथ ही यह जानने की भी कोशिश करेंगी कि इस बार पार्टी ने चुनाव तो जरूर जीता, लेकिन किस कारणवश इस बार अधिक मतों से जीत हासिल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। यही वजह है कि 2004 से लगातार सोनिया यहां से सांसद हैं। इस बार उन्होंने पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। हालांकि, वह जीत का अंतर कम होने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा जरूर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed