{"_id":"5d0338e28ebc3e28db7fc7f8","slug":"son-of-son-railway-union-leader-died-cremation-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे यूनियन नेता शिवगोपाल की पत्नी, पोती के बाद बेटे की भी मौत, अंतिम संस्कार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे यूनियन नेता शिवगोपाल की पत्नी, पोती के बाद बेटे की भी मौत, अंतिम संस्कार आज
Fri, 14 Jun 2019 11:34 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
गौरव मिश्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के केंद्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्र के बेटे गौरव मिश्र ने भी गुरुवार को दम तोड़ दिया। पत्नी प्रभादेवी और पोती इरिसु की चिता को मुखाग्नि देने के बाद मिश्र घर भी नहीं पहुंच पाए थे कि उन्हें गौरव की भी मौत होने की सूचना मिली। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गौरव के पार्थिव शरीर को लखनऊ लाकर अपराह्न तीन बजे के आसपास भैसाकुंड पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मिश्र की पत्नी व पोती इरिसू और बेटे गौरव मिश्र भोपाल में सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। पत्नी व पोती की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि बेटे गौरव को गंभीर हालत में एयर एंबुलेंस से दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पत्नी व पोती पंचतत्व में विलीन
ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के केंद्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्र की पत्नी प्रभादेवी मिश्र व पोती इरिसू की अंत्येष्टि गुरुवार को भैंसाकुंड में हुई। मिश्र ने पत्नी को मुखाग्नि दी। मौके पर बड़ी संख्या में उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी थे।
शिवगोपाल मिश्र की पत्नी, पोती का निधन भोपाल में सड़क हादसे में हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह इनके शव लखनऊ लाए गए। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी व भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश चंद तिवारी ने जंक्शन पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। यहां से रेलवे यूनियन नेता की पत्नी व पोती के शव रश्मिखंड स्थित आवास ले जाए गए।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। अंतिम संस्कार को दोपहर 12 बजे शव भैंसाकुंड लाए गए। यहां नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के मंडल मंत्री आरके पांडेय सहित ब्रिज वर्कशॉप, लोको वर्कशॉप, चारबाग स्टेशन, लखनऊ जंक्शन, कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप, आरडीएसओ के रेलकर्मी व उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल, एडीआरएम अमित श्रीवास्तव, सीनियर डीओएम अजीत सिन्हा, सीनियर डीएफएम ओपी यादव और दूसरे प्रदेशों के रेलकर्मी मौजूद थे।