फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   son of review officer committed suicide in hotel in lucknow

समीक्षा अधिकारी के बेटे ने होटल में फांसी लगा दी जान, पिता ने इन पर लगाए आरोप

Wed, 19 Feb 2020 11:09 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Feb 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
son of review officer committed suicide in hotel in lucknow
अंशुमान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के शक्ति भवन में तैनात समीक्षा अधिकारी प्रतीक तिवारी के बेटे अंशुमान तिवारी (21) का शव गुडंबा के होटल एक्सप्रेस-इन के कमरे मेें मंगलवार सुबह पंखे से लटकता मिला। अंशुमान सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उसने सोमवार देर रात कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया।
विज्ञापन


प्रतीक ने अंशुमान के सोनभद्र निवासी कारोबारी साझीदार और एक दरोगा पर दबाव बनाकर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अंशुमान के खिलाफ गोमतीनगर में धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज थे। जिनकी विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, अभी युवक के घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। परिवारीजनों ने दावा किया है कि दरोगा की धमकी भरी कॉल की रिकार्डिंग भी उनके पास हैं। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा रीतेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, अवधपुरी सर्वोदय नगर निवासी प्रतीक तिवारी के परिवार में पत्नी सीमा व बेटी अनन्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेटे का शव देख मां गश खाकर गिरी

son of review officer committed suicide in hotel in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीक के मुताबिक, दोपहर को होटल कर्मचारियों ने सूचना दी कि अंशुमान ने तीसरी मंजिल में कमरा नंबर-304 बुक कराया था। वह सोमवार शाम से अंदर हैं और दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रजिस्टर चेक किया और बुकिंग के दौरान जमा सभी दस्तावेज जुटाए।

इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो अंशुमान का शव पंखे से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता मिला। जबकि दोनों हाथ बेल्ट से आगे की तरफ बंधे थे। बेटे का शव देख मां गश खाकर गिर गई और पिता बदहवाश हो गए। एसीपी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, डीवीआर कब्जे में ले लिया गया है।

युवक ने कमरा बुकिंग के लिए आधार कार्ड जमा किया था। पुलिस ने होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की। प्रतीक के मुताबिक, कंपनी को विवादों में घिरता देख अंशुमान ने 17 जनवरी को स्विट्जरलैंड की एक कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर डेवलपर की नौकरी सालाना 13.20 लाख रुपये के पैकेज पर शुरू की थी।

इसके एक महीने बाद ही उसकी खुदकुशी ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, जांच की जा रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed