{"_id":"5f7590ab0b12130223078de1","slug":"son-of-ramvir-upadhyay-and-many-people-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: बसपा के कद्दावर नेता रामवीर के पुत्र, पूर्व डीआईजी सहित कई भाजपा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: बसपा के कद्दावर नेता रामवीर के पुत्र, पूर्व डीआईजी सहित कई भाजपा में हुए शामिल
Thu, 01 Oct 2020 08:51 PM IST
ishwar ashish
lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Oct 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
चिराग उपाध्याय को पार्टी की सदस्यता दिलाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग और यूपी पुलिस के पूर्व डीआईजी कृपाशंकर सिंह ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी मुख्यालय में हुए समारोह में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
हाथरस के सादाबाद से विधायक रामवीर उपाध्याय बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी रहे हैं। हाथरस कांड के बाद मचे बवाल के बीच भाजपा ने पश्चिमी यूपी में बसपा के ब्राह्मण चेहरा रहे रामवीर के बेटे चिराग को भाजपा की सदस्यता दिलाकर बड़ा दांव खेला है। रामवीर का हाथरस सहित आसपास के जिलों में वर्चस्व है।
विज्ञापन
वहीं, कालपी के पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा फिर भाजपा में शामिल हो गए। जौनपुर की मल्हनी सीट पर नवंबर में उप चुनाव होना है। भाजपा ने पूर्व डीआईजी व जौनपुर के रहने वाले कृपा शंकर सिंह को पार्टी में शामिल कराया है। कृपा शंकर को मल्हनी उप चुनाव में भाजपा का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन