फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Son of petrol pump employee gets 21 lakh rupees package.

अमेठी: पेट्रोल पंप के कर्मी के बेटे को मिला 21 लाख का पैकेज, मां-बाप बोले- सार्थक हुई दुख तकलीफ

Mon, 09 Sep 2019 08:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Sep 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Son of petrol pump employee gets 21 lakh rupees package.
अपने माता-पिता के साथ राहुल सिंह - फोटो : amar ujala

पेट्रोल पंप पर पांच हजार रुपये की मामूली पगार पर नौकरी करने वाले के बेटे को 20.76 लाख वार्षिक का पैकेज मिला है। सुनने पर यह बात अटपटी भले लगे लेकिन अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एमटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र राहुल सिंह ने इसे सच कर दिखाया है।

विज्ञापन


छात्र की सफलता से जहां परिवारीजनों की आंखों में खुशी के आंसू हैं वहीं ग्रामीण गौरवान्वित हैं। राहुल 2020 में नौकरी जॉइन करेंगे। अमेठी के भादर विकास खंड क्षेत्र के छीड़ा गांव निवासी चंद्र प्रकाश सिंह एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। इन्हें पांच हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है। चंद्र प्रकाश का पुत्र राहुल सिंह शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में अव्वल था।
विज्ञापन


उसने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई प्रतापगढ़ के कोहड़ौर स्थित रंगनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज से की है। इसके बाद 2018 में कंप्यूटर साइंस में आरकेजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गाजियाबाद से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में राहुल एनआईटी सूरतकल कर्नाटक में कंप्यूटर साइंस में एमटेक सेकेंड ईयर के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वालमार्ट ने राहुल को 20 लाख 76 हजार रुपये का पैकेज ऑफर किया है। सात अगस्त को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए वालमार्ट ने राहुल का चयन किया है। राहुल पढ़ाई पूरी करने के बाद 2020 में नौकरी जॉइन करेंगे। राहुल की सफलता पर जहां परिवारीजन भावविभोर हैं, वहीं ग्रामीण भी गौरवान्वित हैं। अपने पैतृक गांव छीड़ा आए राहुल सोमवार को ही वापस गए हैं।

आर्थिक तंगी भी नहीं रोक सकी कदम

Son of petrol pump employee gets 21 lakh rupees package.
अपने परिवार के साथ राहुल सिंह। - फोटो : amar ujala

राहुल के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ठीक नहीं थी। इसके बावजूद पिता ने किसी तरह राहुल को पढ़ाया-लिखाया। अपनी मेधा के दम पर राहुल ने परीक्षा दर परीक्षा सफलता के कीर्तिमान गढ़े। बीटेक में स्कॉलरशिप मिली थी। फोन पर बातचीत में राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता व भाई को दिया है।

सार्थक हुआ संघर्ष: चंद्र प्रकाश के दो पुत्र राहुल सिंह और रितिक सिंह हैं। उन्हें कोई बेटी नहीं है। छोटा बेटा रितिक क्षेत्र के एक विद्यालय में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है। रितिक भी पढ़ाई में होशियार है। चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि काफी मुफलिसी में उन्होंने राहुल को पढ़ाया है। उसकी सफलता से दुख-तकलीफ सब सार्थक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed