फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   son of inspector arrested in lucknow

नौकरी पाने के लिए दरोगा के बेटे ने किया ये कारनामा, गिरफ्तार

Mon, 11 Jun 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Jun 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
son of inspector arrested in lucknow
आरोपी विजय - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गुडंबा पुलिस ने जाली अंकपत्र बनाकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन में नौकरी पाने की कोशिश करने वाले दरोगा कैलाशनाथ श्रीवास्तव के बेटे विजय कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उसने सेवाकाल में पिता की मृत्यु होने पर नौकरी की अर्जी दी थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद से अंकपत्र फर्जी करार दिए जाने पर छह महीने पहले प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस पड़ताल कर रही थी। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर ने बताया कि पुलिस टीम ने इंटरमीडिएट का फर्जी अंकपत्र बनाकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी के प्रयास के मामले में आदिलनगर निवासी विजय कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक अशोक कुमार बुद्धप्रिय ने 14 दिसंबर 2017 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसकी तफ्तीश उपनिरीक्षक नदीम अहमद सिद्दीकी को सौंपी गई थी। 

शैक्षिक प्रमाणपत्र व अंकपत्र की कराई गई जांच

son of inspector arrested in lucknow
आरोपी विजय - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुख्ता साक्ष्य जुटाने के बाद आरक्षी राहुल गिरि व जगदंबा प्रसाद चौधरी की मदद से विजय कुमार को गिरफ्तार किया। विवेचक ने बताया कि विजय के पिता कैलाशनाथ श्रीवास्तव भ्रष्टाचार निवारण संगठन में एचसीपी (एक सितारा दरोगा) के पद पर तैनात थे।

सेवाकाल में नवंबर 17 में उनकी मौत हो गई। उनके बड़े बेटे की भी मौत हो चुकी थी। परिवार में पत्नी व बेटी और बेटा विजय कुमार श्रीवास्तव थे। विजय ने पिता के स्थान पर नौकरी पाने के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन में आवेदन किया था।

अर्जी के साथ प्रस्तुत शैक्षिक प्रमाणपत्र व अंकपत्र की जांच कराई गई। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उसके द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2011 के इंटरमीडिएट के अंकपत्र को फर्जी करार दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed