फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Son of former minister arrested

सपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने नशे में किया उत्पात

Sat, 29 Jun 2019 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Son of former minister arrested
क्राइम की खबर के साथ हजरतगंज में मारपीट का आरोपी पूर्व मंत्री का बेटा गंज थाने लाया गया
पूर्व मंत्री के बेटे ने किया हंगामा, घर से कार निकालकर दौड़ाई, कई लोगों को मारपीट टक्कर
विज्ञापन

हजरतगंज में शुक्रवार देर शाम सपा के पूर्व मंत्री स्व. रामलखन वर्मा के बेटे उपकार सिंह पटेल ने शराब के नशे में धुत होकर हंगामा किया। नशे की हालत में वह बहुखंडी स्थित दोस्त के ऑफिस पहुंचा और मारपीट की।
वहां से बाइक लेकर भागा तो लोगों ने खदेड़ लिया। नरही में पुलिस को वाहन चेकिंग करते देख बाइक छोड़कर वह पैदल घर पहुंचा और कार लेकर निकला। लहराते हुए कार चलाकर उसने कई लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने उसे दबोच लिया और कार तोड़ डाली। इस बीच पीछे से आए नरही चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने उसे भीड़ के चंगुल से बचाकर थाने पहुंचाया। इंस्पेक्टर राधारमण सिंह ने बताया कि उपकार सिंह प्राग नारायन रोड पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अक्सर शराब पीकर मां से मारपीट करता है। शुक्रवार शाम भी उसने नशे की हालत में मां को पीट दिया। इस दौरान उसका दोस्त व पूर्व छात्र नेता संजीत सिंह पटेल वहां आ गया।
उसने मां को उपकार के चंगुल से बचाया। दोनों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी भी हुई। शाम करीब सात बजे वह बाइक से नशे की हालत में बहुखंडी स्थित संजीत सिंह पटेल के ऑफिस पहुंचा और झगड़ने लगा।
उसने संजीत की उंगली दांत से काट ली और लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। ऑफिस में मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। उपकार वहां से बाइक लेकर भागते हुए नरही पहुंचा, जहां चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे।
पुलिस को देखकर उपकार ने बाइक छोड़ दी और पैदल ही घर की तरफ भागने लगा। वह घर पहुंचा और कार निकालकर फिर सड़क पर दौड़ाने लगा। जॉपलिंग रोड पर नशे की हालत में लहराती कार से कुछ राहगीरों को टक्कर लग गई।
उपकार ने कार रोकी तो लोगों ने घेर लिया। उसकी कार तोड़ डाली। उधर, नरही चौकी इंचार्ज बाइक के नंबर के आधार पर उसे तलाशते हुए जॉपलिंग रोड पहुंचे तो हंगामा होते देख रुक गए। वह भीड़ के शिकंजे में फंसे उपकार को लेकर थाना आए।

इंस्पेक्टर ने बताया कि उपकार के खिलाफ संजीत की तरफ से केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले भी उपकार ने नशे की हालत में कार दौड़ाई थी, जिसमें कई लोगों को चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed