{"_id":"6350d349450305399049113b","slug":"son-of-a-driver-of-bahraich-dm-becomes-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: जिलाधिकारी बहराइच के चालक का बेटा बना एसडीएम, घर में जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: जिलाधिकारी बहराइच के चालक का बेटा बना एसडीएम, घर में जश्न का माहौल
Thu, 20 Oct 2022 10:19 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:19 AM IST
सार
बहराइच के जिलाधिकारी के चालक के बेटे ने पीसीएस परीक्षा में सफलता पाकर अपने माता-पिता व जिले का नाम रोशन कर दिया। वह एसडीएम बन गया है। परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
कल्याण सिंह मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के फखरपुर विकासखंड के केतार पुरवा तखवा गांव निवासी कल्याण सिंह मौर्य ने बहराइच का मान बढ़ाया है। पिता जिलाधिकारी के चालक के पद पर तैनात हैं। वहीं एनटीपीसी सोलापुर मुंबई में सहायक प्रबंधक के पद पर रहते हुए प्रशासनिक सेवा का मन में जज्बा संजोए कल्याण सिंह अपने संघर्ष की बदौलत उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित होने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
यह खबर जब बहराइच पहुंची तो परिजन खुशी से उछल पड़े। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं, कल्याण सिंह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दे रहे हैं।
विज्ञापन
कल्याण सिंह इस समय एनटीपीसी में सहायक प्रबंधक के पद पर सोलापुर मुंबई मे कार्यरत हैं। पिता जवाहर लाल मौर्य जिलाधिकारी बहराइच के ड्राइवर पद पर तैनात हैं जबकि मां का करीब 5 वर्ष पहले निधन हो चुका है। पिता के परिश्रम और कल्याण की लगन और मेहनत, पढ़ाई के प्रति रूचि से ये सब संभव हुआ है। कल्याण सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई बहराइच से हुई है
विज्ञापन
इंटर के बाद बीएचयू बनारस मे हुई है फिर दिल्ली आईआईटी कॉलेज मे एमएससी करने चले गए। वहीं से एनटीपीसी में नौकरी कर रहे थे। नौकरी करने के साथ ही उन्होंने पीसीएस की तैयारी शुरू की। अपनी लगन और मेहनत के बल पर कल्याण सिंह ने यह मुकाम भी बुधवार को हासिल कर लिया।
पीसीएस का परीक्षा फल निकला तो परिवार में जश्न का माहौल बन गया। ओबीसी कैटेगरी में 40 वीं रैंक पाकर कल्याण सिंह एसडीएम के पद पर चयनित हुए हैं। कल्याण सिंह अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पापा, मां व बड़े भाई संजय सिंह मौर्या व गुरुजनों को देते हैं। गौरतलब हो कि कल्याण के बड़े भाई संजय सिंह नोयडा मे कंप्यूटर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।