फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Son died from heartattack, after that father commited suicide

Lucknow News: जवान बेटे की हार्टअटैक से मौत, सदमे में पिता ने भी दी जान

Sat, 01 Apr 2023 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Son died from heartattack, after that father commited suicide
लखनऊ। अलीगंज में शुक्रवार सुबह 18 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसके पिता यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और करीब दो घंटे बाद उन्होंने अपने पिता की लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस रायफल को जब्त कर पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अलीगंज नागेश उपाध्याय के मुताबिक मूल रूप से सीतापुर के कमलापुर जयरामपुर निवासी किसान सूरज प्रताप सिंह (50) लखनऊ में मौसम बाग कॉलोनी की गोपाल मोहन हाउसिंग सोसायटी में रहते थे। उनके परिवार में रिटायर्ड इंजीनियर पिता नागेन्द्र प्रताप सिंह, पत्नी रूबी, बेटे श्रीकांत सिंह व कृष्णकांत सिंह थे। जानकारी अनुसार सुबह छोटे बेटे कृष्णकांत (18) के सीने में अचानक दर्द उठा। परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी सांसें थम गईं। घर पर आए निजी अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर सूरज फफक पड़े। कृष्णकांत की मौत की सूचना पर रिश्तेदार व परिचित घर पहुंचे। सभी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सूरज अचानक लोगों के बीच से उठकर अपने कमरे में चले गए। कोई कुछ समझ पाता, तभी कमरे से गोली चलने की आवाज आई। श्रीकांत व अन्य लोग कमरे में पहुंचे तो सूरज खून से लथपथ पड़े मिले। उनके मुंह के निचले हिस्से में लगी गोली सिर के पिछले हिस्से से निकल गई थी। पास ही नागेन्द्र प्रताप सिंह की लाइसेंसी रायफल पड़ी थी। घटना की सूचना पर एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार, इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक कृष्णकांत डिप्रेशन में था। उसका इलाज भी कराया गया था और दवा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed