फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   son and daughter in law corona positive, senior citizen lady found dead in home

बेटा-बहू अस्पताल में, घर में मां की मौत, आठ घंटे पड़ा रहा शव, तीन युवा बने मददगार

Wed, 28 Apr 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
son and daughter in law corona positive, senior citizen lady found dead in home
लखनऊ। सरकारी विभागों की नाकामी की नाकामी से मंगलवार को घर में अकेली बुजुर्ग महिला का शव आठ घंटे तक पड़ा रहा। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमर उजाला की पहल पर तीन मदद के लिए आगे आए और वृद्धा का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

त्रिवेणी नगर-2 की माया सक्सेना (70) की मंगलवार सुबह मौत हो गई। बेटा विवेक व बहू अंजू कोविड पॉजिटिव हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए माया घर में अकेली थीं। पड़ोसियों को माया की मौत की खबर मिली तो स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम को शव ले जाने के लिए सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर करीब 12 बजे शव वाहन अलॉट किया, लेकिन स्वास्थ्यकर्मी बिना पुलिस के शव उठाने को राजी नहीं हुए। स्थानीय निवासी पप्पू दीक्षित ने बताया कि कई बार थाने में संपर्क किया, लेकिन पुलिस नहीं आई। दोपहर करीब एक बजे हसनगंज कोतवाली के सिपाही नीरज कुमार सरोज व नईम खान आए, लेकिन उठवाने में मदद करने के बजाय सीमा विवाद उठाकर लौट गए। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस कमिश्नर के नंबर पर कॉल कर शिकायत की। साथ ही मामले को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर अमर उजाला ने पहल करते हुए शवों के अंतिम संस्कार के काम में लगे इमदाद इमाम को सूचना दी। अमर उजाला से सूचना पाकर उनकी टीम के मेंहदी रजा, आबिद और जीशान खान मौके पर पहुंचे और पीपीपी किट पहनकर महिला के शव को एंबुलेंस में रखा। इसके बाद घर में ताला लगाकर चाबी मोहल्ले वालों को सौंपने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। करीब आठ घंटे की जद्दोजहद के बाद बुजुर्ग का अंतिम संस्कार हो सका। जीशान ने बताया कि वह और उनके दोस्त कोरोना काल में ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं। रोजा होने के बावजूद वह न सिर्फ जरूरतमंदों की मदद में लगे हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed