फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Somewhere the internet is not responsible, the farmers returned disinterested

Lucknow News: कहीं इंटरनेट तो कहीं जिम्मेदार नदारद, बैरंग लौटे किसान

Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the internet is not responsible, the farmers returned disinterested
रायबरेली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ वंचित किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार से ग्राम पंचायतों में कैंप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 108 स्थानों पर कैंप लगे। हालांकि जिम्मेदारों के उदासीन रवैये से यह कैंप महज खानापूर्ति तक सिमट कर रह गए। जिस पोर्टल से समस्याएं दूर करनी थी, वह कहीं धीमी गति से चला तो कहीं इंटरनेट रोड़ा बना रहा। किसानों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। वहीं, कैंप से डाक विभाग के कर्मचारी और लेखपाल सुबह मुंह दिखाकर दिन भर गायब रहे। राही के किसान रामकेवल, माताबदल, आशीष तिवारी ने बताया कि कैंप में डाक विभाग के कर्मचारी और लेखपाल नदारद रहे। लंबे इंतजार के बाद किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। इसी तरह सतांव के राम आशीष तिवारी, रंजीत सोनकर व अन्य ने बताया कि सर्वर में दिक्कत से एक-एक शिकायत के निस्तारण में आधा से एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन


पहले दिन हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के गुल्लूपुर, लालगंज क्षेत्र के सैदापुर, गोडा, बाजपेयीपुर, राही ब्लॉक क्षेत्र के राही, सतांव ब्लॉक क्षेत्र के देदौर, कोरिहर, सतांव, जोहवाशर्की, शिवगढ़ क्षेत्र कै बैंती समेत 108 जगह कैंप लगा। वहीं, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अभयराज गुप्ता ने ममुनी में लगे कैंप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में शुरू हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से चार लाख 50 हजार से ज्यादा किसानों ने लाभ उठाया, लेकिन बीच में आधार लिंक, भूलेख के दस्तावेज, बैंक खातों की त्रुटियों की वजह से बड़ी संख्या में किसान योजना से वंचित रह गए। इन त्रुटियों को दूर करने समेत नए किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए एक बार फिर ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप में कृषि विभाग के तकनीकी सहायक, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, डाक विभाग के कर्मचारी और ग्राम प्रधान के अलावा जन सेवा केंद्र प्रभारी को उपस्थित रहना है। संबंधित तहसीलदार कैंप की निगरानी करेंगे। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी व कर्मचारी रुचि नहीं ले रहे हैं। प्रभारी उप कृषि निदेशक विनय सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याएं दूर कराई जा रही हैं। पोर्टल धीमा चल रहा है। पहले दिन बछरावां क्षेत्र के सेंहगों पश्चिम गांव कैंप का जायजा लिया है। कैंप से जो लोग गायब रहे, जांच के बाद उनके विभागाध्यक्षों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed