फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Somewhere an elderly person who had voted multiple times, somewhere a young woman received a notice to delete her name.

Lucknow News: कहीं कई बार वोट डाल चुकी बुजुर्ग, कहीं युवती को मिला नाम काटने का नोटिस

Mon, 19 Jan 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Somewhere an elderly person who had voted multiple times, somewhere a young woman received a notice to delete her name.
मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।
लखनऊ। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची पर आपत्तियों और शिकायतों का अंबार लग रहा है। रविवार को लखनऊ के विभिन्न बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाने के बाद ऐसी लापरवाही सामने आई है, जहां वर्षों से वोट डाल रहे बुजुर्गों से अजीबोगरीब जानकारियां मांगी गईं, तो कहीं एक ही परिवार के कुछ सदस्यों के नाम सूची से नदारद मिले।
विज्ञापन

25 साल से वोटर, अब मांगा मायके का पता

मकबूलगंज की नेहा जायसवाल ने बताया कि उनकी 64 वर्षीय मां पुष्पा जायसवाल 25 वर्षों से वोट डाल रही हैं। इसके बावजूद बीएलओ ने उन्हें नोटिस देकर उनके मायके की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


तीन बहनों में एक का नाम गायब

फूलबाग की रहमीन के मुताबिक, उन्होंने अपनी तीन बहनों के साथ फॉर्म भरा था, लेकिन सूची में उनकी मझली बहन यासमीन का नाम नहीं है। अब विभाग दोबारा फॉर्म भरवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्म जमा, फिर भी मिला नोटिस

एमा थॉमस इंटर कॉलेज बूथ पर फरहत नाज ने बताया कि आवेदन पूर्ण होने के बावजूद बीएलओ ने फोन कर नोटिस थमाया और दोबारा फॉर्म भरवाया।

बूथों का हाल: सुबह सन्नाटा, दोपहर बाद बढ़ी हलचल

इस्लामिया इंटर कॉलेज सहित जिले के अधिकांश बूथों पर सुबह सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर 12:30 बजे तक बीएलओ मतदाताओं का इंतजार करते दिखे। हालांकि, दोपहर बाद धीरे-धीरे लोग बूथों पर पहुंचे। बीएलओ ने ड्राफ्ट सूची पढ़कर सुनाई और नए मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध कराए। किसी भी बूथ पर भारी भीड़ जैसी स्थिति नहीं देखी गई।

Iएसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिन फॉर्मों में जानकारी अधूरी थी या जिनकी 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाई थी, केवल उन्हीं को नोटिस जारी किए गए हैं। मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने पर किसी का नाम नहीं काटा जाएगा।I


I- अभय किशोर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारीI

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

मतदाता सूची देखने पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article