फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Someone put poison in the pond of Buddheshwar temple, thousands of fish died

Lucknow News: बुद्धेश्वर मंदिर के तालाब में किसी ने डाला जहर, हजारों मछलियां मरीं

Thu, 10 Jul 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Someone put poison in the pond of Buddheshwar temple, thousands of fish died
लखनऊ। मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बीती रात किसी अज्ञात ने तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। एक मरी मछली खाने से एक कुत्ते की भी मौके पर मौत हो गई। तालाब के आसपास से लोगों को जहरीले पदार्थ की तीन शीशियां भी मिली हैं। पार्षद धमेंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर पारा पुलिस घटना की जांच कर रही है। जीवित मछलियों को तालाब से बाहर निकालकर पानी से भरे ड्रम में रखा गया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार अंकिता सिंह, लेखपाल, मत्स्य विभाग के अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जीवित मछलियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि जेट पंप लगाकर तालाब का जहरीला पानी बाहर निकाला गया है। बुद्धेश्वर विकास महासभा अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि सरोवर में साफ पानी भरकर जीवित मछलियों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed