{"_id":"d699f4034833fc54c2538a32523e7c49","slug":"some-up-bjp-leader-to-get-ticket-for-cabinet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP के कुछ और नेताओं को दिल्ली में सियासत का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP के कुछ और नेताओं को दिल्ली में सियासत का मौका
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 10 Nov 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल विस्तार में जहां उत्तर प्रदेश का दबदबा काफी बढ़ा दिया है, वहीं सूबे के कुछ भाजपा नेताओं के लिए भी दिल्ली जाने का रास्ता खोल दिया है।
विज्ञापन
साथ ही यूपी में भी कुछ कार्यकर्ताओं के संगठन में पदाधिकारी बनने का मौका मुहैया करा दिया है।
दरअसल, मुख्तार अब्बास नकवी, रामशंकर कठेरिया और साध्वी निरंजन ज्योति को रविवार को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
नकवी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कठेरिया राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वहीं निरंजन ज्योति प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
भाजपा में एक पद एक व्यक्ति का सिद्धांत लागू है। इसलिए इन सबको पद छोड़ना पड़ेगा। इनके स्थान पर नए पदाधिकारी बनेंगे।
स्वाभाविक है कि नकवी व कठेरिया की जगह बनने वाले नए राष्ट्रीय पदाधिकारी यूपी से ही बनाए जाएंगे। कम से कम दो वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं या प्रदेश पदाधिकारियों में से ही होंगे। निरंजन ज्योति की जगह भी भाजपा के कम से कम एक कार्यकर्ता को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
अगर प्रदेश पदाधिकारियों में से ही नकवी व कठेरिया के रिक्त पदों को भरा गया तो प्रदेश में तीन पद खाली हो जाएंगे।