फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   some people want to repeat Godhara in UP

'यूपी में हो रही गोधरा कांड दोहराने की साजिश'

Tue, 22 Jul 2014 06:40 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Jul 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
some people want to repeat Godhara in UP

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में विकास की गाड़ी को पटरी से उतारने के लिए कुछ सांप्रदायिक तत्व विवाद पैदा करना चाहते हैं।

विज्ञापन


लगता है कि वे दूसरा गोधरा रचने की साजिश में लग गए हैं। चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अत्यन्त संवेदनशील नेता हैं।

चाहे बदायूं कांड हो या मोहनलालगंज कांड, मुख्यमंत्री ने घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की है।

इसके बावजूद कुछ लोग प्रदर्शनों से ऐसा संकेत देते हैं कि जैसे पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि तथ्य इसके बिल्कुल विपरीत हैं।

पलटवार कर सफाई देने की कोशिश

some people want to repeat Godhara in UP

गौरतलब है कि हालिया मोहनलालगंज में हुए कथित गैंगरेप और इसके पहले बदायूं गैंगरेप मामले में भाजपा ने प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की।

कांठ मामले में भी भाजपा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। भाजपाइयों ने कांठ में अपने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कांठ में प्रदेश सरकार का समर्थन करने वाले कुछ पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बुरा व्यवहार किया।

भाजपा ने प्रदेश सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा। ऐसे में सपा प्रवक्ता का बयान भाजपा पर पलटवार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाई स्मृति ने भी बोला हमला

some people want to repeat Godhara in UP

इसके अलावा लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार प्रदेश आईं मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी प्रदेश की सपा सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि अपराध रोकने को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सूबे की सरकार महिला उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही।

उन्होंने सरकार पर महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों को किताबों में कैद रखने का आरोप लगाते हुए उन्हें धरातल पर लागू करने की आवश्यकता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed