Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Some got ration, others were pushed around

Lucknow News: कुछ को राशन, बाकी को मिले धक्के

Sun, 08 Nov 2026 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Some got ration, others were pushed around
राशन ले जाते लोग व नाम लिखवाने के लिए जुटी भीड़। 
लखनऊ। बाढ़ की मार झेल चुके लोगों को राहत की आस थी लेकिन राशन किट के इंतजार में उन्हें धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। शनिवार दोपहर 2:35 बजे फैजुल्लागंज में मौर्या मार्केट से पहले स्थित एक लॉन के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। योगेश, राकेश और दीपू कुमार का कहना था कि उन्हें अंदर ही नहीं जाने दिया गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद गेट खुला तो नाम लिखवाने के लिए अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

एक संस्था की ओर से फ्लड रिलीफ एक्शन कार्यक्रम के तहत बाढ़ प्रभावितों को राशन किट वितरित की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। कुछ लोग अंदर थे तो बाकी बंद गेट के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। गेट खुलने पर अंदर पहुंचे लोगों को लोगों को मायूसी हाथ लगी। लोगों का नाम और नंबर लिख रहा कर्मचारी सिर्फ आश्वासन ही दे रहा था।
विज्ञापन

मेरा आधार लीजिए, नंबर भी लिखिए
नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर रहे कर्मचारी को लोगों ने घेर लिया। हर कोई आधार कार्ड आगे बढ़ाकर अपना नाम दर्ज कराने की गुहार लगा रहा था। नीलम सिंह, नीरज, पियूष, रंजना, मनोरमा, सुजीत, गीता और राजेंद्र समेत कई लोग नाम लिखवाने की कोशिश करते दिखे। लोग बार-बार पूछ रहे थे कि राशन कब मिलेगा लेकिन कर्मचारी इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।

राशन ले जाते लोग व नाम लिखवाने के लिए जुटी भीड़। 

राशन ले जाते लोग व नाम लिखवाने के लिए जुटी भीड़। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed