फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Some anarchists broken a shivlinga in a village of Bahraich.

बहराइच में अराजकतत्वों ने अपवित्र किया धर्मस्थल-तोड़फोड़, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Tue, 07 Apr 2020 09:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Some anarchists broken a shivlinga in a village of Bahraich.
गांव में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

बहराइच के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के लखैया कला गांव में लॉकडाउन के दौरान ही अराजकतत्वों ने सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने योगी-मोदी के लगे बैनर व पोस्टर फाड़ने के साथ ही मंदिर में स्थापित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर कुएं में फेंक दिया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मूर्तियों की स्थापना दोबारा कर दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत लखैया कला गांव में सोमवार की शाम गांव के बाहर चौराहे पर कुछ लोग खड़े थे। यहां गांव के लोगों की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए थे, जिन्हें कुछ लोगों ने फाड़ दिया। इसके बाद देर रात गांव में स्थापित मूर्तियों को उखाड़ कर कुएं में फेंक दिया गया। साथ ही एक धर्मस्थल में आपत्तिजनक चीजें फेंक इसे अपवित्र करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी सुबह मायाराम को हुई तो उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी। इस पर गांव के लोग जुट गए साथ ही तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नानपारा ओपी चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सीओ अरुण चंद्र, एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। रुपईडीहा पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस अधीक्षक विनय मिश्रा ने बताया कि लखैया गांव में टूटी मूर्तियों को दुरुस्त करा दिया गया है। साथ ही धर्मस्थल को धुलवाया गया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को आरोपियों के पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed