Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Soldier's body found hanging from a noose

Lucknow News: फंदे से लटका मिला सिपाही का शव

Sat, 13 Dec 2025 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Dec 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Soldier's body found hanging from a noose
सिपाही बालकृष्ण की फाइल फोटो।
लखनऊ। आलमबाग में शुक्रवार शाम अलीगढ़ के पिसावा के रहने वाले सिपाही बालकृष्ण (27) का शव घर में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। बालकृष्ण इंस्पेक्टर आलमबाग की गाड़ी चलाते थे।
विज्ञापन

एडिशनल इंस्पेक्टर फूलचंद्र ने बताया कि दिसंबर 2023 से बालकृष्ण आलमबाग में तैनात थे। वह वाहन चालक थे। बालकृष्ण थाने में ही तैनात सिपाही विनोद कुमार के साथ आलमबाग के भीमनगर छोटा बरहा में तीन माह से राकेश सिंह के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बालकृष्ण घर के बाहर टहल रहे थे। फिर वह अंदर चले गए। कुछ देर बाद उनके भाई ने उन्हें कई बार कॉल की। कोई जवाब नहीं मिलने पर बालकृष्ण के भाई ने सिपाही विनोद को घर हालचाल जानने के लिए भेजा। रात आठ बजे विनोद जब कमरे में पहुंचे तो वह दंग रह गए। बालकृष्ण कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटके हुए थे। घटना की सूचना पर एसीपी कैंट अभय मल व आलमबाग थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले बालकृष्ण के मोबाइल को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक ने भी साक्ष्य जुटाए। हालांकि पुलिस ने सिपाही के आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


फरवरी में होनी थी शादी

एडिशनल इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी सिपाही के पिता कालीचरण को दी गई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बालकृष्ण की फरवरी 2026 में शादी होनी थी। वह गाना गाने के शौकीन थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed