फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sold someone else's plot to a woman and grabbed Rs 39 lakh

Lucknow News: महिला को बेचे दूसरे के प्लॉट, 39 लाख हड़पे

Tue, 26 Nov 2024 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 26 Nov 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
Sold someone else's plot to a woman and grabbed Rs 39 lakh
लखनऊ। बालागंज के आजाद नगर निवासी पुष्पा दुबग्गा थाने में तीन जालसाजों के खिलाफ 39 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुष्पा के अनुसार, उनकी मुलाकात फरवरी में हयात नगर निवासी अरविंद से हुई थी। उसने मेहंदीगंज के मो. शरीफ और उसके साझेदार मो. रेहान सिद्दीकी के बालागंज स्थित बरावनकला वार्ड में दो प्लॉट दिखाए थे। दोनो प्लॉटों के 39 लाख रुपये देने पर रेहान व शरीफ ने उनके नाम पर रजिस्ट्री कर दी थी। 12 जुलाई को एक युवक ने कॉल कर बताया कि आपने मेरे प्लॉट पर काम शुरू करा दिया है। इसकी रजिस्ट्री 2011 में कराई थी। आरोप है कि 17 जुलाई को दुबग्गा पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एडीसीपी पश्चिम से गुहार लगाई। उनके आदेश पर अरविंद, मो. शरीफ और मो. रेहान सिद्दीकी पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed