Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Soil health deteriorated in 100 villages, produce became expensive

Lucknow News: सौ गांवों में मिट्टी की सेहत खराब, महंगी हुई पैदावार

Wed, 13 Nov 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Nov 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Soil health deteriorated in 100 villages, produce became expensive
रायबरेली। खेती किसानी में लगातार बढ़ रहे उर्वरक व रसायन के इस्तेमाल से मिट्टी की सेहत बिगड़ती जा रही है। मिट्टी को उपजाऊ बनाने वाले तत्वों में आ रही कमी के कारण ही फसलों की पैदावार पर ज्यादा खर्च भी करना पड़ रहा है। यह खुलासा उप कृषि निदेशालय गोरा बाजार स्थित प्रयोगशाला में हुई मिट्टी की जांच में हुआ है। जांच रिपोर्ट में जिले के सौ गांवों में मिट्टी की सेहत काफी खराब मिली। इस दौरान मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए जरूरी नाइट्रोजन, फास्फोरस, कार्बनिक पदार्थ की मात्रा अति न्यून स्थिति में मिली।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञों की माने तो बेहतर फसल उत्पादन के लिए वह खेतों में बढ़ते उर्वरक के प्रयोग के कारण ही मिट्टी की उपजाऊ क्षमता तेजी से कम हो रही है। इसी कारण पैदावार भी महंगी होती जा रही है। अधिक उर्वरक के प्रयोग से 18 ब्लॉकों के 100 गांवों की मिट्टी की सेहत खराब हो गई है। नाइट्रोजनस, फास्फोरस, कार्बनिक समेत अन्य पदार्थों की कमी हो गई है। उर्वरक के बजाय जैविक खाद पर जोर दिया जाए तो मिट्टी की सेहत में सुधार लाया जा सकता है।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक कार्यालय गोरा बाजार स्थित प्रयोगशाला में जिले के 18 ब्लॉकों के 100 गांवों के 18 हजार किसानों के खेत की मिट्टी की जांच कराई गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि अधिकांश गांव क्षेत्र की मिट्टी में नाइट्रोजन, जिंक, आयरन, फास्फोरस, कार्बनिक पदार्थ की मात्रा अति न्यून तो कहीं पर न्यून हो गई है। यह बताता है कि उर्वरक के प्रयोग से मिट्टी की सेहत तेजी से गड़बड़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नाइट्रोजन की कमी से कमजोर होते हैं पौधे
तकनीकी सहायक (मृदा परीक्षण) डॉ. गोविंद सिंह कहते हैं कि जिंक, आयरन, फास्फोरस समेत अन्य पदार्थों की कमी से मिट्टी की सेहत खराब हो रही है। मिट्टी में मौजूद नाइट्रोजन से पौधों की वृद्धि होती है। इसकी कमी पूरा करने के लिए किसान यूरिया का छिड़काव कर देते हैं। नाइट्रोजन की कमी से पौधे में मजबूती नहीं रहती है।


ज्यादा मात्रा में न करे खाद का प्रयोग
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि एक हेक्टेयर क्षेत्रफल (चार बीघा) में करीब तीन बोरी डीएपी का प्रयोग करना चहिए। देखने में आ रहा है कि एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में चार से पांच बोरी डीएपी प्रयोग कर रहे हैं। इससे मिट्टी की सेहत खराब होने के साथ ही खाद का कृत्रिम संकट भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed