{"_id":"69f2fa9c560e97e77e07c89c","slug":"soil-collapses-during-excavation-one-laborer-dies-after-being-trapped-colleague-critically-injured-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खोदाई के समय मिट्टी धंसी, दबने से एक मजदूर की मौत; साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खोदाई के समय मिट्टी धंसी, दबने से एक मजदूर की मौत; साथी गंभीर रूप से घायल
Thu, 30 Apr 2026 12:16 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:16 PM IST
सार
राजधानी में खोदाई के समय मिट्टी धंसने से दो मजदूर दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह निर्माणाधीन बिल्डिंग में खोदाई करते समय दौरान मिट्टी धंस गई। इसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि विभूतिखंड में एनटीपीसी भवन के पास बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। सुबह वहां खोदाई चल रही थी। करीब 9.00 बजे अचानक मिट्टी धंस गई। वहां काम रहे सब लोग भाग गए। मगर, बाराबंकी निवासी लक्ष्मीशंकर अवस्थी व उनका साथी वहीं रह गए। दोनों मिट्टी के नीचे दब गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने दोनों को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे कुछ नहीं कर सके। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे। करीब एक घंटे बाद दोनों को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि तब तक लक्ष्मी शंकर की मौत हो चुकी थी। घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन