{"_id":"678425eac05d99346106979f","slug":"society-needs-to-unite-for-political-participation-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1033140-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजनीतिक भागीदारी के लिए समाज को एकजुट होने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजनीतिक भागीदारी के लिए समाज को एकजुट होने की जरूरत
Mon, 13 Jan 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
जानकारी देते पदाधिकारी।
लखनऊ। प्रदेश सरकार के श्रम राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा, राजनीतिक भागीदारी के लिए समाज को एकजुट होने की जरूरत है। समाज को आबादी के अनुसार भागीदारी चाहिए जो अभी नहीं मिली है। वे गन्ना संस्थान में रविवार को अखिल भारतीय कोली समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बोल रहे थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा, सभी राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे कोरी समाज को राज्यसभा, विधान परिषद, विभिन्न बोर्डों और आयोगों में स्थान देकर समाज के उत्थान में सहभागी बनें। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने कहा, यह संगठन कोली कोरी समाज के सांस्कृतिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए देश में काम कर रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष हरीशंकर माहौर ने बुनकर कोरी समाज की कठिनाइयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर निराकरण की मांग की जाएगी।