{"_id":"5d07f8db8ebc3e50954c1e33","slug":"social-worker-has-got-the-saptrishi-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्तऋषि सम्मान ने नवाजे गए समाजसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्तऋषि सम्मान ने नवाजे गए समाजसेवी
Tue, 18 Jun 2019 02:02 AM IST
sahaj sahaj
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: sahaj sahaj
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में कायस्थ वाहिनी की ओर से समाज के हित में काम करने वालों को सप्तऋषि सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा सात प्रदेशों मंे सक्रिय कुल वंशजों को भास्कर सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्ध्ार्थनाथ सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा, राजनैतिक, सामाजिक व लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लंदन से राजेश श्रीवास्तव, लंदन से ही आए प्रेमचंद श्रीवास्तव, कतर से आए अजीत श्रीवास्तव, नेपाल से आए अंकुर वर्मा के अलावा बस्ती के अवधेश सक्सेना, मध्यप्रदेश के मुकेश अस्थाना, बनारस के डॉ. एके श्रीवास्तव को सप्तऋषि 2019 पुरस्कार से नवाजा गया।
संगठित होने से हर क्षेत्र में विकास
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ नाथ सिंह ने कहा कि संगठित होने से ही कायस्थ समाज को राजनीतिक व सामाजिक भागीदारी मिल सकती है। कहा कि एकता में बड़ी ताकत है। संगठित समाज राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से भगवान श्री चित्रगुप्त सर्वसमाज में स्थापित होंगे। उन्होंने संगठन के लोगों को हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया। कायस्थ वाहिनी के संस्थापक पंकज कायस्थ ने कहा कि आज जरूरत है कि प्रभु चित्रगुप्त को सर्वसमाज में स्थापित किया जाए। कहा, कायस्थ कुल में जन्मे भगवान चित्रगुप्त की सभी संतानों को बिना किसी भेदभाव के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से सहयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कायस्थ समाज विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़े।