फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Social Media Influencer's Wife Dies, Dowry Death Alleged

Lucknow News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की पत्नी की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Mon, 01 Jun 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Social Media Influencer's Wife Dies, Dowry Death Alleged
मानसी की फाइल फोटो।
लखनऊ। सआदतगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की 23 वर्षीय पत्नी मानसी वर्मा अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं। मानसी के चाचा सुनील कुमार वर्मा ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने सआदतगंज थाने में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मानसी के पिता कानपुर के किदवई नगर निवासी मनोज ने डेढ़ वर्ष पहले बेटी की शादी झब्बारन काला फाटक निवासी सागर राजपूत से की थी। सागर नगर निगम में कंप्यूटर ऑपरेटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। दंपती का सात माह का बेटा है।
विज्ञापन

पिता के अनुसार, शादी में उन्होंने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद से सागर, उसके पिता, दो बहनें, बुआ और बहनोई दहेज में एसयूवी और प्लॉट मांग रहे थे। विरोध करने पर मानसी को प्रताड़ित किया जाता था और पीटा जाता था। शनिवार रात पुलिस ने उन्हें बेटी का शव फंदे से लटका होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप, दामाद का चल रहा था प्रेम प्रसंग
मानसी के पिता ने आरोप लगाया कि सागर का किसी युवती से प्रेम प्रसंग है। मानसी के विरोध करने पर सागर उसकी पिटाई करता था। पूछताछ में सामने आया कि 16 वर्ष पहले सागर की मां की भी संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि आरोपी सागर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की चार टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed