फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   So will UP's electricity crisis end?: Two new power plants will be built in the state

तो खत्म होगा यूपी का बिजली संकट?: प्रदेश में बनेंगे दो नए पावर प्लांट, होगा 1,320 मेगावाट विद्युत उत्पादन

Sat, 02 Dec 2023 06:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 02 Dec 2023 06:53 AM IST
सार

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि एनटीपीसी के सहयोग से अगले माह तक दो यूनिटों की आधारशिला रखी जाएगी। जबकि एनटीपीसी के सहयोग से ही 800 मेगावाट की दो यूनिटों को पिछले सप्ताह मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
So will UP's electricity crisis end?: Two new power plants will be built in the state
पावर प्लांट। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 विधान परिषद में शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि सपा के लोग बार-बार पावर प्लांट स्थापित करने की बात कहते हैं लेकिन उन्होंने सिर्फ नींव रखी। उसे भाजपा ने पूरा किया। एटा के जवाहरपुर में 660 मेगावाट और ओबरा सी 660 मेगावाट की यूनिट का इसी माह उद्घाटन होगा। इस तरह 1,320 मेगावाट बिजली का उत्पादन बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि एनटीपीसी के सहयोग से अगले माह तक दो यूनिटों की आधारशिला रखी जाएगी। जबकि एनटीपीसी के सहयोग से ही 800 मेगावाट की दो यूनिटों को पिछले सप्ताह मंजूरी दी गई है। जल्द ही 6,800 मेगावाट की सोलर परियोजनाएं शुरू होंगी। भाजपा एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है लेकिन स्मार्ट मीटर कुछ ज्यादा ही स्मार्ट हो गया है। उसे नियंत्रित करने की जरूरत है।
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था ध्वस्त : स्वामी प्रसाद
विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 60 फीसदी से ज्यादा विभाग आधा भी बजट खर्च नहीं कर पाए हैं। कानून-व्यवस्था दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। विभिन्न स्थानों पर दलित उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। पेशाब पिलाने तक की घटना हुई लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बलिया में सीएम एक पक्ष के यहां गए और दूसरे के यहां नहीं। जबकि सीएम के लिए हर व्यक्ति एक समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वर्ग के लिए हितकारी बजट : अरुण
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि हर वर्ग के लिए हितकारी बजट है। नलकूप का बिजली बिल माफ किया गया है। समाज कल्याण विभाग के राजकीय छात्रावास को दुरुस्त कराने के लिए 10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।


फिशरमैन को करें परिभाषित : निषाद
मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि अनुपूरक बजट में मछुआरा कल्याण कोष गठन के प्रावधान किया गया है। इससे मछुआरा समाज का विकास होगा। उन्होंने सदन से मांग की कि वाशरमैन की तरह ही फिशरमैन को परिभाषित करता हुआ एक प्रस्ताव पारित किया जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed