फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   So far 373 miscreants have been given notice of recovery in up

नागरिकता कानून पर बवाल: उत्तर प्रदेश में अब तक 373 उपद्रवियों को वसूली का नोटिस

Thu, 26 Dec 2019 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
So far 373 miscreants have been given notice of recovery in up
नागरिकता कानून का विरोध करते लोग - फोटो : PTI

नागरिकता संशोधन कानून के हिंसक विरोध के दौरान सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों को चिह्नित कर पुलिस-प्रशासन ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। प्रदेशभर में बुधवार तक 373 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


एडीएम प्रोटोकाल वीबी मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच के आधार पर तोड़फोड़ व संपत्तियों को क्षति पहुंचाने के आरोप में चिह्नित आयोजक राजनीतिक दल, संगठन व व्यक्तिगत आधार पर जारी नोटिस में तीन दिन में लिखित पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


इसके आधार पर ही प्रशासन नुकसान की भरपाई करने की वैधानिक प्रक्रिया शुरू करेगा। तब तक डीएम के निर्देश पर नामित चारों एडीएम के स्तर से कुल नुकसान का मूल्यांकन भी पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चिह्नित आरोपियों से रिकवरी की जाएगी। संभल समेत मुरादाबाद मंडल में 200, लखनऊ में 110, फिरोजाबाद में 29, गोरखपुर में 34 उपद्रवियों को संपत्ति वसूली का नोटिस भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed