{"_id":"68ab766244f7d6d6eb05f538","slug":"snooker-player-committed-suicide-by-hanging-himself-lucknow-news-c-13-lko1070-1351423-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्नूकर खिलाड़ी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्नूकर खिलाड़ी ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 25 Aug 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
भास्कर मिश्र की फाइल फोटो।
लखनऊ। इंदिरानगर के मानसनगर निवासी भास्कर मिश्र (37) ने शनिवार शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। भाई मोहित मिश्र का कहना है कि भास्कर स्नूकर का स्टेट लेवल खिलाड़ी था, पर इस बात की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।
मोहित के अनुसार शनिवार शाम भाई भास्कर मकान की पहली मंजिल पर कमरे में मौजूद थे। शाम के वक्त मां कुमुद मिश्र जब उनके कमरे पहुंची तो भास्कर को पंखे से चादर के सहारे लटका देखा। बेटे का शव देखते ही उन्होंने शोर मचा दिया। परिजन व मोहल्ले वाले जमा हो गए। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि भास्कर ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने भी खुलकर कुछ भी नहीं बताया। जांच में पुलिस को पता चला है कि वह अविवाहित थे और बेरोजगार थे। पिता अरविंद कुमार मिश्र डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं। भाई मोेहित के मुताबिक भास्कर स्टेट लेवल के स्नूकर प्लेयर थे। उनके रिश्ते के भाई अबीर बाजपेई ने बताया कि भास्कर खुर्रमनगर स्थित साईं स्नूकर क्लब से खेलते थे। भास्कर ने कई ट्रॉफी भी जीती हैं।