फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   snake

ढाई करोड़ के सांप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Fri, 25 Jun 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
snake
फोटो-3-बलरामपुर में दुलर्भ प्रजाति सांप रेड सैण्डबोआ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार तस्कर।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पुलिस तथा वन विभाग की संयुक्त टीम ने दुलर्भ प्रजाति के रेड सैंडबोआ सांप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। सांप की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब ढाई करोड़ आंकी गई है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक कार भी जब्त की है। सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि स्वाट, सर्विलांस तथा वन विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली देहात स्थित सेखुईकला तिराहा से लग्जरी कार में बैठे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इस कार से डिब्बे में बंद एक अदद रेड सैंडबोआ सांप बरामद हुआ। इस सांप की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब ढाई करोड़ है।
विज्ञापन

तस्करों की पहचान सदन कुमार तथा विशाल गुप्ता निवासी नई बाजार भिनगा जनपद श्रावस्ती, गोविंद नाथ पांडेय निवासी देवखर थाना छावनी जनपद बस्ती और बाबर खां निवासी ग्राम दोकम थाना बढ़नी जनपद सिद्घार्थनगर के रूप में हुई है। इन लोगों ने बताया कि रेड सैंडबोआ (दो मुंहा सांप) की दुर्लभ प्रजाति को यह लोग पकड़ते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ग्राहक तलाश कर इन सांपों को करोड़ों में बेचने का धंधा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed