फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   snake charmers will get permanant job in janeshwar park

सांप पकड़ने वालों के लिए खुशखबरी, मिलेगी पक्की नौकरी

Wed, 02 Mar 2016 11:15 AM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
snake charmers will get permanant job in janeshwar park

छह महीने में चार सौ करैत और कोबरा सरीखे सांप निकलने पर एलडीए ने सपेरों को जनेश्वर मिश्र पार्क में पक्की नौकरी देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कर्मचारियों के लिए पद सृजन की जो व्यवस्था प्राधिकरण कर रहा है, उसमें कुछ पद सपेरों के लिए भी होंगे। जनेश्वर मिश्र पार्क सांपों का प्राकृतिक वास है।

यहां कोबरा, अजगर, घोड़ा पछाड़ और करैत जैसे खतरनाक सांप प्राय: मिल जाते हैं। इसी वजह से एलडीए ने करीब छह महीने पहले औरेया के सपेरों को जनेश्वर मिश्र पार्क में रहने की जगह दी थी।

विज्ञापन

पार्क में खतरनाक सांपों को पकडेंगे सपेरे

snake charmers will get permanant job in janeshwar park

ये ऐसे खतरनाक सांप हैं जिनके डसने के तीन सेकेंड के भीतर जहर फैलता है और इंसान के शरीर में फूल कर छेद होने शुरू हो जाते हैं।

देखते ही देखते शिकार व्यक्ति की मौत हो जाती है। इन सपेरों को 750 रुपये प्रतिदिन के मानदेय पर पार्क में रखा गया था।

कई-कई दिन तक रहते हैं जहरीले सांपों के बीच सपेरों का आरोप है कि उन्हें 25 दिसंबर के बाद से मानदेय नहीं मिल रहा। इससे उनकी गुजर-बसर भी मुश्किल हो गई है।

उनका कहना है कि समय-समय पर प्राणि उद्यान की टीम यहां आकर सांप ले जाती हैं पर कई बार उन्हें ऐसे खतरनाक सांपों के बीच रहना पड़ता है।

देसी इलाज से निकालेंगे सांप का जहर

snake charmers will get permanant job in janeshwar park

इन दिनों भी करीब दर्जन भर खतरनाक सांपों के साथ सपेरे रह रहे हैं। हाल ही में एक सपेरे की अंगुली में नाग ने काटा था, देसी इलाज कर के उसके साथियों ने उसको बचा लिया।

हाल ही में अपर सचिव सीमा सिंह और ओएसडी राजीव कुमार की सख्ती के बाद अब सपेरों की फाइल निकल आई है। बहुत जल्द ही इन लोगों के मानदेय का भुगतान करने का दावा प्राधिकरण के अधिकारी रहे हैं।

अपर सचिव सीमा सिंह ने बताया कि इन सपेरों का भुगतान बहुत जल्द ही किया जाएगा। ये लोग काफी खतरनाक काम करते हैं। पार्क को सुरक्षित बनाए रखने में इनका बहुत सहयोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed