फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SNA awardee Pakhawaj maestro Dr. Raj Khushiram passes away

Lucknow News: एसएनए अवॉर्डी पखावज वादक डॉ. राज खुशीराम का निधन

Thu, 18 Dec 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
SNA awardee Pakhawaj maestro Dr. Raj Khushiram passes away
लखनऊ। अवधी घराने के प्रख्यात पखावज वादक डॉ. राज खुशीराम का 76 वर्ष की उम्र में बुधवार रात निधन हो गया। वे अयोध्या घराने के विख्यात पखावज वादक स्वामी पागल दास के शिष्य थे। वे लखनऊ घराने के कथक गुरु लच्छू महाराज की शिष्या कथक नृत्यांगना कपिला राज के पति थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजे जा चुके राज खुशीराम ध्रुपद संगीत के साथ संगत और एकल प्रस्तुतियों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान विश्व कल्याण के लिए पखावज वादन किया था। वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय ध्रुपद मेला के गोल्डन जुबिली समारोह में काशी नरेश अनंत नारायण सिंह ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया था। संगीत नाटक अकादमी में तबला प्रशिक्षक डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि दो दिन पहले ही उनकी बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि वे अस्वस्थ हैं। कई दिनों से उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। पवन तिवारी ने बताया कि राज खुशीराम ऑल इंडिया रेडियो के ग्रेड-ए आर्टिस्ट में शुमार थे। वे गोमतीनगर स्थित विरामखंड-5 में रहते थे।
विज्ञापन


वरिष्ठ कला समीक्षक राजवीर रतन ने बताया कि डॉ. राज खुशीराम को मंगलवार केजीएमयू में दिखाया गया। उसके बाद वह घर आ गये, लेकिन तकलीफ दूर नहीं हुई। बुधवार देर शाम उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम भैंसाकुंड में किया जाएगा। वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ अनिल रस्तोगी और गोपाल सिन्हा ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed