फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smuggling was being done in the style of the movie Pushpa

Lucknow News: पुष्पा फिल्म की स्टाइल में कर रहे थे तस्करी

Fri, 13 Mar 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Smuggling was being done in the style of the movie Pushpa
गांजे के साथ पकड़ा गया डीसीएम चालक।
लखनऊ। फिल्म पुष्पा में तस्कर टैंकर में गुप्त जगह बनाकर चंदन की तस्करी करते थे। इसी स्टाइल में डीसीएम में गुप्त जगह बनाकर उड़ीसा से गांजा लाकर लखनऊ में सप्लाई की जा रही थी। यूपी एसटीएफ और निगोहां पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को डीसीएम चालक फतेहपुर के बिंदकी मुरादपुर निवासी कौशल कुमार को गिरफ्तार किया। गुप्त जगह से 1.93 करोड़ रुपये की कीमत का 7.76 क्विंटल गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि उनकी टीम कुछ दिन से लखनऊ में हो रही मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम पर काम कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा मंगवाते हैं। तस्करों की एक डीसीएम निगोहां में सप्लाई के लिए आ रही है। इस पर एसटीएफ और निगोहां पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात एक डीसीएम को रोककर तलाशी ली। कबाड़ की बोरियां हटाकर जांच की तो डीसीएम की बॉडी के अंदर एक गुप्त जगह मिली। इसमें छिपाकर रखा गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन






चालक को मिले थे 50 हजार रुपये

चालक कौशल कुमार ने बताया कि डीसीएम का मालिक फतेहपुर के जयरामनगर का समरजीत है। वह गैंग का सरगना है। समरजीत ने खुद उड़ीसा जाकर डीसीएम में गांजा लोड करवाया था। नगराम के मयंक कुमार, रायबरेली के पखरौली भीमगंज निवासी रवींद्र जायसवाल और हुसैनगंज के सै. दावर अलवी को इसकी सप्लाई करनी था। उड़ीसा से लखनऊ तक गांजा लाने के लिए कौशल को 50 हजार रुपये मिले थे। समरजीत के कहने पर वह छह-सात बार तीनों को गांजा सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ में दावर चलाता है पूरा रैकेट

कौशल कुमार ने बताया कि लखनऊ में दावर ही पूरा रैकेट चलाता है। वह हर तरह के नशे के कारोबार में लिप्त है। एसओ निगोहां अनुज चौधरी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed