{"_id":"5e5620708ebc3ef3951e322f","slug":"smuggler-caught-with-326-gram-gold-at-amausi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमौसी एयरपोर्ट पर शारजाह की फ्लाइट से आए तस्कर को दबोचा, लाखों रुपये का सोना बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमौसी एयरपोर्ट पर शारजाह की फ्लाइट से आए तस्कर को दबोचा, लाखों रुपये का सोना बरामद
Wed, 26 Feb 2020 01:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
सोना बरामद
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के अमौसी में चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरे सोना तस्कर को सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने धर दबोचा। तस्कर के पास से 326 ग्राम सोना बरामद हुआ। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14 लाख रुपये से अधिक कीमत है।
विज्ञापन
वायु सीमा शुल्क के अधीक्षक एपी सिंह व अधीक्षक श्याम मनोहर सिंह ने बताया कि शारजाह से आई एक उड़ान से उतरा केरल का यात्री शरफुद्दीन बचकर निकलना चाह रहा था। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
शरफुद्दीन बेलननुमा आकार में ढाले गए स्वर्ण के पेस्ट को छिपाकर ले जा रहा था। तलाशी में 326 ग्राम सोना बरामद हुआ।