{"_id":"5d36f4338ebc3e6cbd38e738","slug":"smuggler-arrested-with-one-crore-smack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच पुलिस ने सवा करोड़ की स्मैक के साथ गिरोह के सरगना को दबोचा, चोरी का माल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच पुलिस ने सवा करोड़ की स्मैक के साथ गिरोह के सरगना को दबोचा, चोरी का माल भी बरामद
Tue, 23 Jul 2019 05:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Jul 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच पुलिस ने बौण्डी इलाके में सवा करोड़ रुपये की स्मैक के साथ तस्करों के गिरोह को दबोच लिया है। गिरोह के सरगना नसीर के खिलाफ बहराइच व गोंडा के अलग-अलग थानों में 23 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
दरअसल, बौण्डी के थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह द्वारा टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान कन्दौसा गांव से शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर मुड़कट्टी गांव निवासी नसीर पुत्र भूर्री को 125 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त द्वारा थाना क्षेत्र में कई चोरियां करने की बात स्वीकार की गई। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले डिहवा कला में उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके साथी रानीबाग निवासी मंशाराम और राजा रेहुवा निवासी पोताली को भी गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ग्रामीण रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सवा करोड़ रुपये है। इसके सरगना नसीर के खिलाफ कोतवाली देहात, फखरपुर, बौण्डी व जनपद गोण्डा में 23 केस दर्ज हैं।