फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smriti irani visit amethi on 20 september

जानिए इस बार किस इरादे से कब अमेठी आ रही हैं स्मृति ईरानी?

Tue, 15 Sep 2015 07:58 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
smriti irani visit amethi on 20 september

2014 के लोकसभा चुनाव के बाद अमेठी आने के लिए राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच मानों होड़ सी लगी है। दोनों ही औसतन डेढ़ महीने में एक बार अमेठी पहुंच रहे हैं। पिछले महीने राहुल गांधी के अमेठी दौरे के बाद अब स्मृति ईरानी अमेठी आ रही हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी 20 सितंबर को अमेठी आएंगी। एक दिवसीय दौरे में केंद्रीय मंत्री बरेली के खुशहाली फाउंडेशन की ओर से अमेठी व गौरीगंज में आयोजित दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


इस दौरान स्मृति अमेठी व गौरीगंज की चुनिंदा 30 ग्राम पंचायतों के 30 हजार परिवारों को 1.5 लाख फलदार पौधे वितरित करेंगी। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा एक दिवसीय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधे बांटने का है मुख्य कार्यक्रम

smriti irani visit amethi on 20 september

एक दिवसीय दौरे पर आ रहीं केंद्रीय मंत्री अमेठी विधानसभा क्षेत्र के शिवदुलारी सिंह महिला डिग्री कॉलेज व गौरीगंज शहर के गुरुकुल ज्ञान एकेडमी में आयोजित दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

पौधरोपण के क्षेत्र में बड़ा काम करने वाले खुशहाली फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोनों कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद केंद्रीय मंत्री अमेठी व गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की चुनिंदा तीस ग्राम पंचायतों के 30 हजार परिवारों को 1.5 लाख फलदार पौधे वितरित करेंगी।

फलदार पौधों के वितरण के लिए अमेठी विधानसभा क्षेत्र की 20 और गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। चयनित ग्राम पंचायतों में अमेठी ब्लॉक की हथकिला व कटरा फूलकुंवर, संग्रामपुर ब्लॉक की धोएं, करनाईपुर, ठेंगहा, शुकुलपुर और बदलापुर, भेटुआ ब्लॉक की भरेथा, गुंगवाछ, कमासिन, भेटुआ, बैसड़ा और अमेयमाफी ग्राम सभाओं में भ्रमण करेंगी।

इसके अलावा वह भादर ब्लॉक की टीकरमाफी, अमटाही, बालीपुर डुहिया, सवनगी, कस्तूरीपुर, सोनारीकलां और नेवढिय़ा ग्राम पंचायतें का भी भ्रमण करेंगी।

गौरीगंज के कार्यक्रम में जिन 10 गांवों के परिवारों को पौधे लेने के लिए आमंत्रित किया गया है उनमें ओरीपुर, गौरीपुर, आनापुर, बरनाटीकर, सैंठा, दरपीपुर, बेहटा, राजगढ़, कटरा लालगंज और माधवपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed