{"_id":"5d0dd0498ebc3e4ffa7554e6","slug":"smriti-irani-two-days-amethi-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा- लोकतंत्र नामदारों के लिए नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा- लोकतंत्र नामदारों के लिए नहीं है
Sat, 22 Jun 2019 05:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Jun 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
अमेठी में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी से हराकर इतिहास रचने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नई सरकार बनने के बाद अपने पहले अमेठी दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी में एक क्रांति आई जब हर मतदाता पोलिंग बूथ तक गया और कमल का बटन दबाकर बता दिया कि लोकतंत्र कामदारों के लिए है नामदारों के लिए नहीं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक साधारण से परिवार से आने वाली एक महिला को अमेठी की जनता अपना नेता चुनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले ये माना जाता था कि अगर अमेठी का सांसद पांच साल तक अपने संसदीय क्षेत्र की तरफ मुड़कर नहीं देखता तो भी जनता उसे स्वीकार कर लेती है अब ये मिथक टूट गया है।
विज्ञापन
इसके पहले अमेठी पहुंचते ही स्मृति ईरानी ने दिवंगत भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह के बरौलिया स्थित घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी थे।
परिजनों से मुलाकात के बाद करीब 20 मिनट बाद प्रमोद सावंत बाहर आए और मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, मैं यहां सुरेंद्र सिंह के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आया हूं। एक अच्छे कार्यकर्ता की हत्या हो जाना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
उन्होंने कहा कि अगर स्मृति ईरानी उन्हें यहां विकास कार्य के लिए कहती हैं तो वे जरूर करेंगे। मैंने 2014 के लोस चुनाव में अमेठी में 22 दिन गुजारे थे। मैं भी पार्टी का कार्यकर्ता हूं।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मनोहर परिकर यूपी से राज्यसभा सांसद थे। ऐसे में उन्होंने एक गांव को गोद लिया था। अगर स्मृति ईरानी हमसे विकास कार्य करने के लिए कहेंगी तो हम जरूर यहां शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में विकास करना चाहेंगे।
परिकर द्वारा बरौलिया गांव में चप्पल बांटने को लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा लगाए गए आरोपों के बाबत प्रमोद सावंत ने कहा कि सेवा करना हमारा धर्म है। स्वर्गीय पारिकर जी की भी यही सोच थी और मेरी भी यही सोच है।
इस बीच सुरेंद्र सिंह के परिजनों से मिलकर लौटते समय स्मृति ईरानी को रास्ते में एक महिला मरीज दिखाई दी। जिसे देखने के बाद उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और अपने कॉनवाय में शामिल एंबुलेंस से उस बीमार महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।