स्मृति ईरानी ने अमेठी में की विकास कार्यों की समीक्षा, सामूहिक गोद भराई में हुईं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को अपने अमेठी दौरे के दूसरे दिन जिला कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद गौरीगंज कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा लेखपालों को लैपटॉप वितरित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हूं। यह पारिवारिक कार्यक्रम होते हैं। उन्होंने लेखपालों को लैपटॉप वितरित कर कहा कि लेखपाल शासन की एक महत्वपूर्ण इकाई होते हैं। हमारी सरकार उन्हें लैपटॉप वितरित कर उनके काम को आसान बना रही है। अब लैपटॉप लेकर गांव में जाएं और पुलिस के साथ सामंजस्य बनाकर जनता के हित में काम करें। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन चाहेगा तो मैं जिले के सभी लेखपालों की डिजिटल ट्रेनिंग कराऊंगी।
स्मृति ने कहा कि हमें अमेठी को डिजिटल सेवाओं से लैस करना है। उन्होंने कहा कि आज रविवार है लेकिन फिर भी अफसर काम कर रहे हैं। यह हमारी सरकार के कारण है। हमारी सरकार 24 घंटे लोगों की सेवा में उपलब्ध है।
इससे पूर्व उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के राज्यमंत्री सुरेश पासी व अन्य विधायकों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान स्मृति ने स्वास्थ्य सड़क एवं परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाए जाने की बात कही। मानसून के दौरान अधिक से अधिक वर्षा जल संचयन करने के लिए कारगर रणनीति तैयार करने को कहा।
कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के लोगों को शासन द्वारा चलाई गई सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर लागू करने की बात कही।
उन्होंने दिव्यांगों को ट्राइ साइकिल का वितरण किया और बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत 30 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भी वितरित की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.