फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smriti irani press conference in amethi

'राहुल गांधी को अभी अनुभव नहीं है, गंदी राजनीति न करें'

Sun, 17 Jan 2016 12:47 PM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
smriti irani press conference in amethi

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने अमेठी दौरे के अंतर्गत रविवार को एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित की। इस प्रेस कॉफ्रेंस में स्मृति ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


स्मृति ने बताया कि सम्राट साईकिल के लोगों ने कहा की जमीन वापस हो या फैक्ट्री दुबारा खुले। ये बात मैं आज यूपी के सीएम से मिलकर कहूंगी। स्मृति ने बताया कि 2014 में पिपरी गाँव के लोगो ने वोट बहिष्कार किया था क्योंकि वहां लगातार कटाव होता यह मैंने वादा किया था उमा भारती जी ने पत्र लिख कर यूपी सरकार से गुहार की है कटाव के लिए गांव में सुधार हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजीव प्रताप रूढ़ि के प्रयास से आगामी एक वर्ष में अमेठी के 980 गाँव प्रत्येक बालक बालिकाओं का प्रशिक्षण करेगी। मनोहर पर्रिकर के प्रयास से हलियापुर में फायर इंजन दिया है। स्वास्थय की स्थिति देखते हुए 7 एम्बुलेंस दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जायस में कुछ जमीन ली गयी है बालिकाओं के लिए चकबंदी के माध्यम से हम लोगों ने आरटीआई के माध्यम से पता चला है कि वहां राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम किया है। जिलाधिकारी से इस मामले पर बात की गई उन्होंने कहा है की इसकी समीक्षा करके देंगे।

बरौलिया में अग्नि पीडितों में से सिर्फ 8 को मुआवज़ा मिला है मैंने जिलाधिकारी से कहा है सबको जल्द से जल्द मुआवजा मिले। मैंने जायस की जमीन के लिए जिलाधिकारी से बात की वहां स्कूल की जगह राजीव गांधी चैरिटेबल का कब्ज़ा है इसके लिए आरटीआई की मदद से हम लोग जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से बात करेंगे।


राहुल गांधी ने अमेठी के साथ किया गलत व्यवहार

smriti irani press conference in amethi

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने अपना होकर किस तरह से अमेठी से व्यवहार किया। परिजन होकर ऐसा व्यवहार करना ठीक नहीं है। अभी तक स्थानीय लोगो को ट्रिपल आईटी से सहूलियत नहीं मिल पाती थी लेकिन अब मिलेगी।

ईरानी ने बताया कि जिलाधिकारी ने कहा है अमेठी में जमीन की बड़ी चुनौती है।जमीन को लेकर सवाल पूछने पर क्या राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट की वजह से तो उन्होंने हंसकर कहा की समझदार के लिए इशारा काफी है। अमेठी में मेरा ड़ेढ़ साल के प्रवास में मैंने देखा है की हर गांव में शिलान्यास का सिर्फ बोर्ड लगा है।

जामिया इस्लामिया और अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सटी की मायनोरटी स्टेटस ख़त्म करने के सवाल पर स्मृति ईरानी ने कहा की चूंकि ये मामला अदालत में है लिहाज़ा कोई फैसला आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। राहुल गांधी के आतंकवाद मामले पर उन्होंने कहा की उन्हें ऐसे मसलो का अनुभव नहीं है और आतंकवाद जैसे मसलो पर गन्दी राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed