{"_id":"58e865e84f1c1b82575b6fc8","slug":"smriti-irani-2-days-visit-in-amethi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव के बाद पहली बार अमेठी पहुंची स्मृति, कहा-तेजी से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव के बाद पहली बार अमेठी पहुंची स्मृति, कहा-तेजी से होगा विकास
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Apr 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंची। स्मृति ईरानी का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। लखनऊ एयरपोर्ट में उतरने के बाद स्मृति ईरानी सड़क मार्ग से होकर अपने अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंची। विधानसभा चुनाव के बाद ये उनका पहला दौरा है।
Trending Videos
स्मृति ईरानी
इस दौरान क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ताओं से समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया और कहा कि तेजी से विकास होगा, जिससे हर वर्ग का भला हो सकेगा।
स्मृति ईरानी
बछरावां क्षेत्र के चुरुवा हनुमान मंदिर पर बछरावां विधायक रामनरेश रावत, सतेंद्र सिंह, हरीकृष्ण पांडेय ने स्वागत किया। इसके बाद त्रिपुला चौराहा पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, सुनील सिंह आदि पदाधिकारियों ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे, लेकिन वे नहीं रुकी। हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
इसके बाद अमेठी संसदीय क्षेत्र के मोहनगंज कस्बे में स्मृति ईरानी का स्वागत किया गया। विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को जिताने पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
साथ ही तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण से संगठन के कामकाज का हाल जाना। अमेठी संसदीय क्षेत्र के अपने दौरे में केंद्रीय कपड़ा मंत्री राज भवन तिलोई पहुंची और लोगों से मुलाकात की।