{"_id":"662f52cb139819f6410a0e04","slug":"smooth-passage-was-created-for-an-ambulance-during-the-roadshow-of-rajnath-singh-in-lucknow-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: रक्षामंत्री के रोड शो के दौरान आई एंबुलेंस, भारी भीड़ के बीच सुरक्षित रास्ता देकर गुजारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: रक्षामंत्री के रोड शो के दौरान आई एंबुलेंस, भारी भीड़ के बीच सुरक्षित रास्ता देकर गुजारा गया
Mon, 29 Apr 2024 05:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:23 PM IST
सार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रोड शो के दौरान मार्ग में एंबुलेंस आ गई जिसे सुरक्षित रास्ता देकर गुजार दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान एंबुलेंस के लिए सुरक्षित रास्ता बनाया गया।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
रक्षामंत्री व लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने सोमवार को भारी संख्या में मौजूद अपने समर्थकों के साथ रोड शो करने के बाद नामांकन दाखिल कर दिया। राजनाथ सिंह को तीसरी बार लखनऊ से प्रत्याशी बनाया गया है। उन्हें लेकर समर्थकों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
सोमवार को करीब 11 बजे रक्षामंत्री का रोड शो लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि हजरतगंज, कैसरबाग और कैंट सहित कई इलाकों में जाम लग गया जिससे परिवर्तन चौक सहित कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर यातायात रोकना पड़ा।
विज्ञापन
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Smooth passage was created for an Ambulance during the roadshow of Defence Minister Rajnath Singh, in Lucknow. pic.twitter.com/gTVHblAEfD
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 29, 2024
रोड शो के रास्ते में एक जगह एंबुलेंस आ गई। इतनी भीड़ होने के बाद भी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस के लिए सुरक्षित रास्ता बनाया और उसे गुजार दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसकी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
राजनाथ सिंह के नामांकन के लिए आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
लखनऊ भाजपा का गढ़ माना जाता है। राजनाथ सिंह खुद भी बेहद लोकप्रिय नेता हैं। ऐसे में इस बार उनकी जीत की हैट्रिक लगना लगभग तय माना जा रहा है।