फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smartphones have transformed banking landscape number of customers in UP has doubled

UP: स्मार्टफोन ने बदली बैंकिंग की तस्वीर, यूपी में ग्राहक दोगुने; ग्रामीण इलाकों में तेजी से हो रहा विस्तार

Sun, 21 Jun 2026 11:08 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 11:08 AM IST
सार

स्मार्टफोन ने बैंकिंग की तस्वीर बदल दी है। यूपी में मोबाइल बैंकिंग ग्राहक दोगुने हो गए हैं। डिजिटल पहुंच में गौतमबुद्धनगर, लखनऊ और गाजियाबाद सबसे आगे हैं। ग्रामीण इलाकों में स्मार्टफोन आधारित बैंकिंग तेजी से विस्तार कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Smartphones have transformed banking landscape number of customers in UP has doubled
UPI, online payment (Demo) - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल ने डिजिटल लेनदेन को नई रफ्तार दी है। मार्च 2024 के सापेक्ष मार्च 2026 तक मोबाइल बैंकिंग ग्राहकों की संख्या 5.02 करोड़ से बढ़कर 10.54 करोड़ हो गई। इस तरह दो वर्षों में 110 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। वहीं, इसी अवधि में आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) के ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर 16.60 करोड़ पहुंच गई है। एटीएम सह डेबिट कार्ड भी 12.15 करोड़ हो चुके हैं। सर्वाधिक डिजिटल बैंकिंग पहुंच गौतमबुद्धनगर, लखनऊ और गाजियाबाद में है। ग्रामीण जिलों में भी स्मार्टफोन आधारित बैंकिंग तेजी से विस्तार कर रही है।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2025-26 की डिजिटल बैंकिंग लेनदेन रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मार्च 2024 में इंटरनेट बैंकिंग उपयोगकर्ताओं की संख्या 4.04 करोड़ थी, जो मार्च 2026 तक बढ़कर 4.95 करोड़ हो गई। इस तरह दो साल में इंटरनेट बैंकिंग उपयोगकर्ताओं की संख्या में 23 फीसदी की वृद्धि हुई।
विज्ञापन


प्रदेश में प्रति लाख आबादी पर डेबिट कार्डों की संख्या एक वर्ष 55,439 से बढ़कर 58,979 हो गई। इसमें गौतमबुद्धनगर (3,09,035), लखनऊ (1,14,936) और वाराणसी (92,444) शीर्ष तीन जिलों में हैं। प्रदेश के 11 जिलों में प्रति लाख आबादी पर डेबिट कार्ड का औसत राज्य औसत 58,979 से अधिक है। हालांकि सरकार के चिह्नित संभावनाशील जिलों में डिजिटल बैंकिंग की पहुंच अभी भी राज्य औसत से कम है। इन जिलों में प्रति लाख आबादी पर डेबिट कार्डों का औसत 43,985 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट बैंकिंग के मामले में प्रति लाख आबादी पर ग्राहकों की संख्या 19,593 से बढ़कर 24,014 हो गई है। इस श्रेणी में गौतमबुद्धनगर, लखनऊ और गाजियाबाद सबसे आगे हैं। वहीं, प्रति लाख आबादी पर मोबाइल बैंकिंग ग्राहकों की संख्या 24,360 से बढ़कर 51,157 हो गई।


यह डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन को दर्शाती है। सरकार के चिह्नित संभावनाशील जिलों में इंटरनेट बैंकिंग (14,541) और मोबाइल बैंकिंग (41,333) के उपयोगकर्ता भी राज्य औसत से कम हैं। हालांकि चित्रकूट ने मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग के उपयोग में प्रदेश औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed