{"_id":"5f5d2f2b8ebc3e6df722cbd4","slug":"smart-watch-will-have-to-be-wear-in-nagar-nigam-lko-city-news-lko5398603176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्मार्ट वॉच बताएगी, नगर निगम के सफाईकर्मी उपस्थित हैं या गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्मार्ट वॉच बताएगी, नगर निगम के सफाईकर्मी उपस्थित हैं या गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब स्मार्ट वॉच बताएगी, नगर निगम के सफाईकर्मी उपस्थित हैं या गैरहाजिर
सफाई कार्य में लापरवाही और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नए नगर आयुक्त ने एक बार फिर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए स्मार्ट वॉच का इस्तेमाल शुरू किया है। सभी के लिए स्मार्ट वॉच अनिवार्य है।
अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि स्मार्ट वॉच जीपीएस सिस्टम से लैस हैं। इससे कर्मचारियों की हर हरकत का पता नगर निगम के कंट्रोल रूम को रहेगा। पता चलेगा कि कर्मचारी बैठा है या काम कर रहा है।
जो कर्मचारी स्मार्ट वॉच पहनकर अपनी हद में नहीं जाएंगे, वह कंट्रोल रूम सेंटर पर नहीं दिखाई देंगे और उसे गैरहाजिर माना जाएगा।
घड़ी में कर्मचारी के कोड नंबर के आधार पर उसके वार्ड की लोकेशन और हद की डिटेल फीड की गई है। जब कर्मचारी अपनी हद में जाएगा तो जीपीएस के जरिए उपस्थिति दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा करने वालों की खुल गई थी पोल
पिछले साल नगर निगम में जब स्मार्ट वॉच लागू की गई थी तो उन कार्यदायी संस्थाओं की पोल खुल गई थी जो सफाई कार्य में फर्जीवाड़ा कर रही थीं। कई मामले तो ऐसे भी थे, जिसमें कर्मचारी की लोकेशन दूसरे शहरों में दिखाई दी थी। इसके बाद ऐसी कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर भुगतान में कटौती भी की गई थी। चूंकि कार्यदायी संस्थाओं की ठेकेदारी से नगर निगम के कई कर्मचारी नेता भी जुड़े हैं। उन्होंने दूसरे मुद्दों को लेकर नगर निगम प्रशासन पर दबाव बनाया और स्मार्ट वॉच की व्यवस्था को फेल करवा दिया था।
सभी को पहनी होगी स्मार्ट घड़ी
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि सभी के लिए स्मार्ट वॉच अनिवार्य है। उन्होंने खुद स्मार्ट वॉच पहन ली है। सबसे पहले सफाई कर्मचारियों को स्मार्ट वॉच पहनाई जाएगी, चाहे वे कार्यदायी एजेंसी के कर्मचारी हो या नियमित कर्मचारी हों। इसके जरिए सब की उपस्थिति देख ली जाएगी। इससे सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा।