फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smart meter

Lucknow News: 10000 पोस्टपेड बिजली कनेक्शन हुए प्रीपेड

Mon, 09 Jun 2025 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
smart meter
10000 पोस्टपेड बिजली कनेक्शन हुए प्रीपेड
विज्ञापन


अब उपभोक्ताओं को बिजली जलाने से पहले मीटर को करना पड़ेगा रिचार्ज

माय सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी में 10000 उपभोक्ताओं के पोस्टपेड बिजली कनेक्शन प्रीपेड में परिवर्तित कर दिए गए हैं। यह वह उपभोक्ता है जिनके यहां पर नए स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। ऐसे उपभोक्ताओं को अब बिजली जलाने से पहले प्रतिमाह मीटर को रिचार्ज करना पड़ेगा

जिन उपभोक्ताओं के पोस्टपेड कनेक्शन को रिचार्ज में बदल दिया गया, उनको अगले महीने जुलाई में रिचार्ज करना पड़ेगा, तभी बिजली जला पाएंगे।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंधन की हाई लेबल बैठक में पोस्टपेड उपभोक्ताओं के प्रीपेड में परिवर्तित करने के निर्णय के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है। उधर, चौक सर्किल के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया कि रेजिडेंसी, चौक और ठाकुरगंज खंड के करीब 8 000 उपभोक्ता अब तक प्रीपेड में तब्दील हो चुके हैं। हालांकि, अमौसी ज़ोन के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि उन्होंने स्मार्ट मीटर कंपनी से सोमवार को ही विवरण मांगा था कि उनके यहां के कितने उपभोक्ता पोस्टपेड से प्रीपेड में बदले गए , मगर अभी तक कंपनी ने उनको इसका कोई विवरण नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed